अमिताभ बच्चन ने उल्टे हाथ से तुलसी को चढ़ाया जल, तस्वीरें देख तारीफ से ज्यादा ताने दे रहे लोग
Updated on
12-02-2024 05:06 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। और वैसे भी वह आजकल खबरों में भी छाए हुए हैं। बीते दिन वह दोबारा रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे। जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं और लोगों ने जमकर तारीफ की थी। मगर अब उनको एक बार फिर आलोचना का शिकार होना पड़ा है। और अभी जिस बात के लिए वह ट्रोल हो रहे हैं, उसके लिए उन्हें पहले भी यूजर्स खरी-खोटी सुना चुके हैं। सही-गलत बता चुके हैं।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने घर के मंदिर की फोटो शेयर की। जिसमें वह पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके मंदिर में राम दरबार की मूर्ति तो है ही। साथ ही भोले बाबा की शिवलिंग भी है। जिस पर वह दाहिने हाथ से दूध चढ़ाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में अमिताभ बच्चन तुलसी माता को जल चढ़ा रहे हैं लेकिन उल्टे हाथ से। ऐसे में लोगों ने उनकी ये गलती पकड़ ली।
पहले भी अमिताभ ने उल्टे हाथ से जल चढाया था
हालांकि ये पहली बार नहीं, जब अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई पोस्ट किया हो। 6 नवंबर, 2023 को भी उन्होंने दो तस्वीरें ट्वीट की थीं। इसमें वह तुलसीजी को जल चढ़ाते हुए नजर आ रहे थे। मगर इस दौरान भी उन्होंने अपने दाहिने नहीं, बल्कि बाएं हाथ का इस्तेंमाल किया था। और सीधे हाथ में उन्होंने कुछ सामान पकड़ा हुआ था। लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह सीधे हाख का इस्तेमाल करें। एक यूजर ने ये भी कहा था, 'आप सर एक ही हाथ से तुलसी पे जल करते हैं मैं तो दोनों हाथ से करता हूं।' इतना ही नहीं, कुछ ने ये भी कहा था कि रविवार को तुलसी को जल नहींदिया करते।
लोगों ने दी थी अमिताभ को नसीहत
वहीं, अब 12 फरवरी की सुबह भी जो एक्टर ने पोस्ट किया, उस पर भी लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'बायें हाथ से नहीं करते।' एक ने कहा, 'उल्टे हाथ से जल अर्पण करने वाला फर्जी हिंदू।' एक ने लिखा, 'अच्छी बात है आप आस्थावान हैं लेकिन जल एक हाथ से अर्पण नहीं किया जाता चाहे इंसान हो या भगवान।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…