अमिताभ ने बेटी श्वेता को प्रतीक्षा बंगला गिफ्ट किया कीमत 50.63 करोड़

Updated on 25-11-2023 04:13 PM

अमिताभ और जया बच्चन ने जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया। हालांकि, परिवार की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, 16,840 वर्ग फीट में बने बंगले को श्वेता के नाम ट्रांसफर करते हुए इसकी कीमत 50.63 करोड़ रुपए दिखाई गई है। इसके लिए 9 नवंबर को 50.65 लाख रु. की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई।

यह बंगला दो प्लॉट पर बना है। 9,585 वर्ग फीट अमिताभ के नाम पर था और 7,250 वर्ग फीट पत्नी जया के। अमिताभ के पास मुंबई में तीन बंगले हैं। वे जुहू में परिवार के साथ दूसरे बंगले ‘जलसा’ में रहते हैं। तीसरे बंगले का नाम जनक है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी प्रतीक्षा में हुई थी
विट्ठलनगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थिल प्रतीक्षा बंगले में 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी।

हरिवंश राय बच्चन ने बंगले का नाम प्रतीक्षा रखा था
अमिताभ ने कभी इस बंगले को लेकर कहा था कि यह घर उनके दिल के बहुत करीब है। पिता हरिवंश राय ने इसका नाम प्रतीक्षा अपनी कविता से प्रेरित होकर रखा था। कविता की लाइन है- स्वागत सबके लिए यहां, पर नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा...।

अमिताभ मुंबई में 5 आलीशान बंगलों के मालिक हैं

अमिताभ बच्चन के मुंबई में पांच बंगले हैं। उनके 4 बंगलों के नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 50.63 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के सफल होने पर भुगतान के रूप में दिया था। उनके दूसरे बंगले ‘प्रतीक्षा’ की कीमत 50 करोड़ बताई जाती है, जहां वह अपने पिता के साथ रहते थे। बिग बी के ‘जनक’ बंगले में उनका कार्यालय है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका पैतृक आवास भी है। इस जगह को अमिताभ ने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में तब्दील कर दिया है। देशभर में उनकी कई और प्रॉपर्टी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में भी अमिताभ बच्चन की एक प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स की माने तो अमिताभ बच्चन 3390 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ सालाना करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

अमिताभ के घर में लगी पेंटिंग की कीमत 4 करोड़ रूपए

अमिताभ बच्चन के घर में लगी बुल पेंटिंग, जो उनकी दिवाली तस्वीरों में भव्य बैकड्रॉप का काम करती है। इस पेंटिंग को मंजीत बावा (1941-2008) ने बनाया था। उनकी कला की दुनियाभर में सराहना की जाती है। अमिताभ के जलसा के लिविंग रूम में लटकी उनकी इस पेंटिंग की कीमत 4 करोड़ रुपए है।

260 करोड़ रुपए के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन भारत की उन चंद हस्तियों में शामिल हैं, जिनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। बिग बी अपने इस जेट में ही यात्रा करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत 260 करोड़ रुपए है।

49 साल की हैं श्वेता नंदा

श्वेता नंदा 49 साल की हैं। उनका जन्म 17 मार्च 1974 को हुआ था। श्वेता ने 16 फरवरी 1997 को बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। उनके दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं। श्वेता इस समय अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं।


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसी साल 81 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ के पास 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए उन पर करीब 1750 करोड़ का दांव लगा है। इतना दांव इस समय तक शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और रजनीकांत पर भी नहीं लगा है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.