‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ निभाते नजर आएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

Updated on 18-06-2022 08:16 PM

मुंबई बालीवुड फिल्मब्रह्मास्त्रमें अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर के बाद हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म को लेकर बात की और बताया कि सेट पर बिग बी के होने का कितना फायदा दूसरे को-स्टार्स को हुआ। अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अमुभव का साझा किया।

उन्होंने कहा कि ये पहली बार है, जब उन्होंने बिग बी को अपनी किसी फिल्म में निर्देशित किया है। उनके साथ काम करने के अनुभव को उन्होंने साझा किया।ब्रह्मास्त्रके डायरेक्टर ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंनेब्रह्मास्त्रबनाने के लिए 9 साल कैसे समर्पित किए हैं? ईटाइम्स से बात करते हुए अयान ने कहा कि मैं बच्चन सर को देखता हूं, जिन्होंने सचमुच अपना पूरा जीवन अभिनय और फिल्म निर्माण के शिल्प को समर्पित कर दिया है। जब वह सेट पर एक्टिंग नहीं कर रहे होते हैं तो वह सिनेमा के बारे में लिख रहे होते हैं।


किताबों से ज्ञान बटौर रहे होते हैं या अपने अगले किसी बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे होते हैं। पिछले 5 दशकों से वो ये कर रहे हैं। क्राफ्ट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बस प्रेरणादायक है।अयान ने आगे खुलासा किया कि मैं ही नहीं सेट पर फिर रणबीर हो, आलिया हो याब्रह्मास्त्रके सेट पर कोई और हो, वे सभी मिस्टर बच्चन के इस जुनून से प्रभावित थे। उन्होंने आगे कहा कि बच्चन सर की कार्य नीति के सबसे प्रेरक पहलुओं में से एक उनकी प्रतिबद्धता है। हम ब्लू स्क्रीन के साथ बहुत शूटिंग कर रहे थे और कैमरे के सामने किसी भी एक्टर के लिए इस तरह के सेटअप में अपने को-स्टार से संकेत लेना बहुत महत्वपूर्ण है।अयान मुखर्जी ने बताया कि अपने शॉट्स कंप्लीट करने के बाद भी अमिताभ बच्चन ही वो पहले कलाकार होते थे, जो मार्कर उठाकर अपने साथी कलाकारों को टिप्स दे रहे होते थे।


उन्होंने बताया कि शॉट खत्म होने के बाद वह कभी भी अपने वेन में रिलेक्स करने के लिए नहीं जाते थे। वह हमेशा कैमरों के पास रहकर अपने को-स्टार्स को संकेत देते थे। इस उम्र में उनका इनका सतर्क होकर काम करना वकाई प्रेरणादायक है। आपको बता दें कि फिल्मब्रह्मास्त्रका ट्रेलर आज ही रिलीज किया गया है। मालूम हो कि अयान मुखर्जी की फिल्मब्रह्मास्त्रका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मल्टी स्टारर फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन नजर आने वाले है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.