अनंत-राधिका की शादी के बाद अमिताभ का पोस्ट- जो चीजें मायने रखती हैं, वो रहती है और गहरे रिश्ते वाली खो जाती हैं
Updated on
13-07-2024 05:29 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी थी, जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। लेकिन सभी तब हैरान रह गए, जब बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या राय ने अलग-अलग एंट्री की और साथ में पोज भी नहीं दिया। अमिताभ बच्चन पत्नी जया, बेटे अभिषेक बच्चन, नाती-नातिन, बेटी और दामाद के साथ पहुंचे थे। सब कैमरे को पोज देते हुए खिलखिला रहे थे। पर साथ में न तो बहू ऐश्वर्या राय थीं और ना ही पोती आराध्या। थोड़ी देर बाद ऐश्वर्या और आराध्या ने अकेले एंट्री की और परिवार के बिना ही मीडिया को पोज दिए। शादी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद अमिताभ परिवार सहित घर वापस लौट गए और आधी रात को एक पोस्ट लिखा।
इस पोस्ट में Amitabh Bachchan ने छोटी-छोटी चीजों की मायने और उन चीजों के बारे में बात की, जिनके साथ जुड़ाव धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी से पूरे बच्चन परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बच्चन परिवार से अलग पहुंचीं ऐश्वर्या, सिर्फ आराध्या संग दिए पोज
अनंत-राधिका की शादी में बेटी आराध्या संग पहुंचीं ऐश्वर्या, एक ही छत के नीचे मौजूद थे सलमान, अमिताभ-जया और रेखा
उड़ीं ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें
जिस तरह से पूरी बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे को नजरअंदाज करती दिखीं और साथ पोज भी नहीं दिए, उससे एक बार फिर अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरें उड़ने लगी हैं। अभिषेक भी Aishwarya Rai Bachchan और बेटी आराध्या से दूर-दूर नजर आए।
अमिताभ बच्चन ने सुबह 3:44 बजे लिखा यह पोस्ट
इसी बीच अमिताभ बच्चन ने इस शाही शादी और रिश्तों पर अपने ब्लॉग में एक पोस्ट लिखा है, 'इस समय में भी कुछ लोगों से जुड़ने की इच्छा और दृढ़ शक्ति है। जहां यह समय कई लोगों के लिए काम पर जाने का है, मेरे लिए मेरी EF यानी एक्सटेंडेड फैमिली से कनेक्ट करने का है। एक बेहद शानदार शादी से वापस आया हूं, लेकिन पुराने दोस्तों और शुभचिंतकों से मिलने के बाद सिर्फ प्यार और स्नेह के खजाने के बारे में ही सोच पा रहा हूं। इतना बेशुमार प्यार और स्नेह मिला।'
'छोटी चीजें बनी रहती हैं, जुड़ाव वाली खो जाती हैं या भुला दी जाती हैं'
अमिताभ ने आगे लिखा है, 'उनके चेहरे-मोहरे में भले ही बदलाव आ गया है, लेकिन साथ बिताए गए हमारे समय के प्यार और एक-दूसरे के प्रति जो स्नेह है, उसमें कोई कमी नहीं आई है। यही तो जीवन है...प्यार, रिश्ते और स्नेह का सहेज कर रखना। लेकिन यह अजीब है कि कैसे छोटी-छोटी चीजें, जो एक-दूसरे के लिए मायने रखती हैं, वो बनी रहती हैं, लेकिन जिनके साथ गहरा जुड़ाव होता है या अच्छा समय बिताया होता है, वो खो जाती हैं और भुला दी जाती हैं। वास्तव में भुलाई नहीं जातीं, लेकिन कहीं न कहीं, वो पीछे छूट जाती हैं। वो तभी याद की जाती हैं या तभी उनका जिक्र किया जाता है, जब उस असोसिएशन या रिश्ते का मतलब हो।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…