Amol Palekar ने सरकार को जमकर कोसा, 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' और 'द केरल स्‍टोरी' को बताया प्रोपेगेंडा फिल्‍म

Updated on 28-06-2023 08:42 PM
दिग्‍गज एक्‍टर अमोल पालेकर ने 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' और 'द केरल स्‍टोरी' जैसी फिल्‍मों को राज्‍यों में टैक्‍स फ्री किए जाने पर गुस्‍सा जाहिर किया है। 'छोटी सी बात' और 'गोलमाल' जैसी फिल्‍मों के सदाबहार एक्‍टर अमोल पालेकर कोल्‍हापुर में साहू महाराज की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे। एक्‍टर ने इस दौरान सरकार और राजनीति को भी जमकर कोसा। उन्‍होंने कहा कि पहले गुंडे-बदमाश आम जनता का शोषण करते थे, लेकिन अब सरकारें और राजनेता नकाबपोश भीड़ को समर्थन देती हैं। अमोल पालेकर ने सीधे शब्‍दों में 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' और 'द केरल स्‍टोरी' को 'प्रोपेगेंडा फिल्‍म' करार दिया।


सामाजिक सलोखा परिषद के इस आयोजन में Amol Palekar ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में देश में अल्पसंख्यकों को खूब डराया गया है। एक्‍टर ने इस बात पर गुस्सा जताया कि ट्रोल आर्मी खुद से अलग विचार रखने वाले लोगों को परेशान कर रही है। 'The Kashmir Files' और 'The Kerala Story' जैसी 'प्रोपेगेंडा' वाली फिल्मों को आज भारत में टैक्स फ्री कर दिया गया है। समाज सुधारक साहू महाराज को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वो आज जीवित होते तो बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खड़े लोगों को जल्द न्याय मिलता। बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अमोल पालेकर ने अपने भाषण में कहा कि साहू महाराज ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को दंडित किया और वह रूढ़िवादी विचारधारा के खिलाफ थे।

पहले भी बेबाक बयान देकर चर्चा में रहे हैं अमोल पालेकर

अमोल पालेकर की उम्र 78 साल है और वह अपनी बेबाकी के कारण पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। फरवरी 2019 में, उन्होंने मुंबई में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में दो सीनियर आर्टिस्‍ट्स की प्रदर्शनी को कथित तौर पर रद्द करने पर सवाल उठाए थे। बाद में इस पर खूब हंगामा हुआ था। अभी एक महीने पहले ही उन्होंने राजनेताओं और नेताओं के भाषण पर सेंसरशिप की बात की। अमोल पालेकर ने कहा कि जब फिल्मों में इस तरह के सीन दिखाए जाते हैं तो उसे सेंसर किया जाता है, तो फिर असल जिंदगी में नेताओं के भाषण पर भी सेंसरश‍िप होनी चाहिए।

अमोल पालेकर ने सेंसर बोर्ड की नीतियों पर उठाए थे सवाल

अमोल पालेकर बीते दिनों ओटीटी पर शाहिद कपूर की 'फर्जी' वेब सीरीज में नजर आए। अप्रैल 2017 में उन्होंने सेंसर बोर्ड की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे और सिनेमैटोग्राफ एक्‍ट में सुधार की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अमोल पालेकर वर्कफ्रंट पर भी खासे एक्‍ट‍िव हैं। उन्‍हें हमने बीते दिनों ओटीटी पर ही मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' फिल्‍म में भी देखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.