आजादी के अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह का प्रभात रैली के साथ समापन

Updated on 15-11-2021 12:37 AM

सागर  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वाराआजादी का अमृत महोत्सवएवं विधिक सेवा सप्ताह, अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुँच कार्यक्रम अंतर्गत 14 नवंबर तक सागर की तहसीलों एवं दूरस्थ ग्रामों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष ,

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी . एन . मिश्र एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं लोक परिवहन के साधन बसों तथा मोबाइल बैन के माध्यम से भी दूरस्थ ग्रामों में फ़्लेक्स बैनर , पम्पलेट , जागरूकता कार्यक्रमों आदि के माध्यम से लोगों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

ग्रामों के अलावा स्कूल , कॉलेज , जेल आदि स्थानों पर तो जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंद्ध पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं महिला बाल विकास विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की टीमों का गठन कर दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक योजनाओं एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार - प्रसार किया गया

उपरोक्त कार्यक्रमों के साथ - साथ विधिक जागरूकता का प्रसार सभी क्षेत्रों में किये जाने के लिए आकाशवाणी के माध्यम से भी रेडियों द्वारा समय - समय पर विधिक जागरूकता का प्रचार - प्रसार किया गया तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे : - गली , मुहल्लें , हाट , बाजार एवं मेलों में पैरालीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा घर घर जाकर डोर टू डोर केम्पेन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रमों में न्यायाधीशों के द्वारा भी भाग लिया गया और ग्रामों , स्कूलों , कॉलेजों एवं जेलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में उपस्थित होकर लोगों को विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 14 नवम्बर  को जिला न्यायालय परिसर सागर से प्रभात / जागरूकता बाईक रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें विशेष न्यायाधीश श्री व्ही . एस . राजपूत , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री विवेक शर्मा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया गया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई

इस रैली में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण / कर्मचारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , सागर के अधिकारी / कर्मचारीगण , अधिवक्तागण , पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा भाग लिया गया तत्पश्चात् जिला अधिवक्ता संघ के समन्वय से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें सद्गुरू सेवा संघ . सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय उनके परिवार के सदस्यगण का चित्रकूट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा न्यायाधीशगण , अधिवक्तागण , कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्यों का निः शुल्क नेत्र परीक्षण , मधुमेह परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया तथा डेंगु से बचाव हेतु औषधि आदि का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 800 व्यक्ति लाभान्वित हुए


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.