प्रधानमंत्री जी को अमृत माटी कलश भेंट किया जायेगा : भूपेन्द्र सिंह

Updated on 14-11-2021 06:04 PM

भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमृत माटी कलश भेंट किया जायेगा। इस कलश में प्रदेश के 75 चयनित स्थानों जहां पर आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले महापुरूषों की जन्मभूमि, बलिदान भूमि एवं उनके जीवन से जुड़े स्थानों की माटी शामिल होगी।

 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से लाखों की संख्या में जनजातीय भाई बंधु अपनी सांस्कृतिक परंपरा और पारंपरिक वेशभूषा के साथ गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को जनजातीय गौरव कार्यक्रम के तैयारियों की जानकारी देते हुए कही।

श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। यह प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार ने भी पूरे देश में बिरसा मुंडा की जयंती को 15 नवंबर से पूरे सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। सप्ताह भर प्रदेश भर में भी कार्यक्रम होंगे जो कि प्रतिवर्ष चलाया जायेगा।

आदिवासी परंपरा से होगा प्रधानमंत्री जी का स्वागत

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को दोपहर 12.33 बजे राजाभोज विमानतल पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री जी हेलीकॉप्टर द्वारा जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। जंबूरी मैदान में जनजातीय भाई बहन पारंपरिक समूह नृत्य के माध्यम से प्रधानमंत्री जी अगवानी करेंगे। जिसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय समाज के क्रांतिकारियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। साथ ही जनजातीय बहनों के सेल्फ हेल्प ग्रूप द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन करेंगे।

तत्पश्चात प्रधानमंत्री जी मुख्य मंच पर पधारेंगे। प्रधानमंत्री जी के मंच पर आते ही कार्यक्रम स्थल में अलग अलग स्थानों पर पारंपरिक वेशभूषा में तैयार कलाकार पारंपरिक नृत्यों एवं वाद्य यंत्रों के माध्यम से उनका स्वागत करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम 4 बजे राजाभोज विमानतल से प्रस्थान करेंगे।

भोपाल शहर के आसपास 12 शहरों में आंगुतकों की व्यवस्था

श्री सिंह ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्थानों से जनजातीय बंधु शामिल होने भोपाल रहे है। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा हो इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गयी है। भोपाल शहर के आसपास 12 शहरों में गौरव दिवस में शामिल होने वाले आंगतुकों के ठहरने और भोजन, चाय की व्यवस्था की गयी है। आंगतुक कार्यक्रम की पूर्व रात्रि विश्राम करेंगे एवं प्रातः कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

स्वयंसेवी संस्था और सामाजिक संगठन करेंगे जनजातीय बंधुओं का स्वागत

भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की वृहद तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि राजधानी में होने वाला गौरव दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम को लेकर सभी समाज और वर्गों में उत्साह का वातावरण है। विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संगठन 15 नवंबर के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल रहे जनजातीय बंधुओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करेंगे। जगह-जगह गौरव द्वार, फ्लेक्स और जनजातीय वीरों के चित्र लगाए गए है। चौराहों को सजाया गया है।

पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी जनजातीय भाई बहनों की अगवानी करेंगे। प्रमुख चौराहों पर जनजातीय समाज के भाई बहन पारंपरिक वेशभूषा में दिखायी देंगे। उन्होंने बताया कि जंबूरी मैदान में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे तब प्रदेश की सभी पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण होगा। लगभग 2 करोड़ लोग वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.