पपाराजी से बचने के लिए देर रात डिंपल कपाड़िया के घर से निकलीं अमृता सिंह! निकलते हुए कहा- बाय बेबी

Updated on 15-09-2023 02:20 PM
हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी के दौरान अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया चर्चा में रहीं। दोनों पिछले दिनों एक ही जगह से साथ निकलते दिखे थे। अब एक और वीडियो चर्चा में है जिसमें अमृता सिंह डिंपल कपाड़िया के घर से बाहर निकलती दिख रही हैं।

अमृता सिंह जुहू में डिंपल के घर के बाहर नजर आईं और पपाराजी के कैमरों में कैप्चर भी हुईं। हाल ही में जब अमृता और डिंपल एक पार्टी में साथ पहुंची थीं, तब उसी जगह पर सनी देओल भी नजर आए थे और इसे लेकर काफी चर्चा रही। ठीक दो वीक पहले ही दोनों 'गदर 2' को लेकर एक पार्टी में साथ मिले थे।

सनी देओल के अफेयर की चर्चा अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ

इंडस्ट्री में एक दौर वो भी था जब सनी देओल के अफेयर की चर्चा अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया दोनों के साथ रही हैं। और इसलिए माना जाता रहा था कि दोनों एक्ट्रेसेस की आपस में नहीं बनती। हालांकि, अब इन झलकियों को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि उनके बीच के रिश्ते सुधर गए हैं और अब वे दोस्त बन चुकी हैं। कहते हैं कि पपाराजी से बचने के लिए अमृता देर रात डिंपल के घर से बाहर निकलीं।

अमृता डिंपल को बाय बेबी कहती नजर आईं

अमृता डिंपल को बाय करती दिखीं। बताया जाता है कि अमृता डिंपल को बाय बेबी कहती नजर आ रही थीं। बता दें कि तीनों सनी देओल, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया 'आग का गोला', 'मंजिल मंजिल' और 'नरसिम्हा' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

इब्राहिम अली खान से मिलने पहुंचीं पलक तिवारी

देर रात श्वेता तिवारी की बेटी पलक की कार सैफ के बेटे इब्राहिम के घर के बाहर दिखी, कैप्चर हो गईं ये तस्वीरें

वहीं दूसरी तरफ बीती रात ही अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के घर के बाहर पलक तिवारी की लाल कार पार्क नजर आई। इस कार ने पपाराजी का ध्यान खूब खींचा। बता दें कि हाल के दिनों में पलक और इब्राहिम के अफेयर की भी खूब चर्चा रही है। हालांकि, पलक ने साफ कहा है कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.