अनंतविजय जोशी ने मेल ईगो के सभी रूढ़िवादों को तोड़ा; गुनीत मोंगा और एकता कपूर की "कटहल" में दी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस

Updated on 29-05-2023 07:39 PM
आजकल जहां दर्शक स्क्रीन पर  उत्तेजित करनेवाले या गलत चित्रणों को प्वाइंट आऊट करने में संकोच नहीं करते, वहीं वे रूढ़िवादिता को तोड़ने वाले प्रदर्शनों की सराहना करने से भी नहीं चूकते! अनंतविजय जोशी ने ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और एकता कपूर की कटहल में अपनी एक और ठोस भूमिका के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है । कठल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है ।
लापता कटहल के रहस्य पर आधारित फिल्म में अनंतविजय, सान्या मल्होत्रा ​​के प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अनंतविजय, सौरभ द्विवेदी के किरदार में अपनी सीनियर ऑफिसर महिमा (सान्या मल्होत्रा) को डेट कर रहे हैं। इस रोमांस की उल्लेखनीय बात यह है कि किसी मामले को सुलझाने या साथ मिलकर काम करने के बावजूद, यह कपल जानता है कि पदानुक्रम को कैसे बनाए रखा जाए। अनंतविजय का किरदार अपने पुरुष अहंकार को छोड़ देता है और अपनी गर्लफ्रेंड, जो उनकी सीनियर भी है, उसकी सफलता पर खुशी मनाता है। इसके अलावा, जो बात दर्शकों को बहुत पसंद आई वह यह है कि फिल्म में अनंतविजय का किरदार अपनी गर्लफ्रेंड से आदेश लेने में संकोच नहीं करता। विशेष रूप से एक दृश्य में, अनंत बड़ी गलती करता है और सान्या उसे बाहर बुलाती है और उसे डांटती है जबकि अनंतविजय अपनी  वरिष्ठ अधिकारी की बातों का सम्मान करता है और अपनी गलतियों को स्वीकार करता है न की बड़े औदे पर कार्यरत अपनी गर्लफ्रेंड से छिड़कर या उत्तेजित होकर उससे दुर्व्यहार करता है ।
अनंतविजय ने कहा, "सौरभ का किरदार कुछ ऐसा है जिसने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है। जब गर्लफ्रेंड या पत्नी अधिक कमाती है या उच्च स्थान पर होती है, तो पुरुष अहंकार निश्चित रूप से सामने आता है। लेकिन सौरभ के मामले में, वह तब खुश हुआ जब महिमा (सान्या का किरदार) को अपने काम के लिए प्रशंसा मिली, उसमें जलने की भावना नहीं थी। मुझे लगता है कि इस तरह की भूमिकाएं लिखी जानी चाहिए और ऐसे बिहेवियर को प्रचलित करना चाहिए ।
आज के समय में, जहां परदे पर नायक ऐक्शन करते हैं, मेल ईगो को हाईलाइट करते, अनंतविजय की सराहनीय भूमिका ताज़गी से पूर्ण है और मर्दानगी को फिर से परिभाषित करने जैसी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.