अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या ने किया इंस्टा पर एक-दूसरे को फॉलो, अनंत-राधिका की शादी में खूब नाचे थे दोनों
Updated on
22-07-2024 03:22 PM
कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अलग होने का ऐलान किया था। शादी के 4 साल बाद इन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर पूर्णविराम लगा दिया था। मगर इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेटर को अनन्या पांड के साथ डांस करते दिखाई दिए थे। और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसको देखने के बाग लोगों ने एक्ट्रेस को तलाक की वजह बताना शुरू किया। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस शोदी से जुड़े कई वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। इस खास मौके पर अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या का डांस वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। दोनों मस्त मगन होकर बच्चों की तरह थिरक रहे हैं।
हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे का डांस वीडियो
इस वीडियो में हार्दिक और अनन्या, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' के गाने 'आंख मारे' पर ठुमक रहे हैं। इस क्लिप में लोग उनके बीच की केमेस्ट्री देख रहे हैं। एनर्जेटिक डांस मूव्स से ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने वीडियो में अनिल कपूर को खोज निकाला है और उस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
अनन्या और हार्दिक के वीडियो पर रिएक्शन
अनंन्या पांडे और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर रहे हैं। इनके वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अनंन्या हार्दिक को इम्प्रेस करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही है।' एक ने लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ये सब मजबूरी में नाच रहे हैं।' एक ने लिखा, 'हमारे भाई पांड्या, बॉलीवुड में अकेले फंस गए।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…