अनन्या पांडे ने किम कार्दशियन, सेरेना विलियम्स संग दिए पोज़, सुहाना खान से लेकर करीना-मलाइका ने की खूब तारीफ

Updated on 09-11-2023 03:11 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस वक्त हॉलीवुड सिलेब्रिटी किम कार्दशियन के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अनन्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनकी हालिया न्यू यॉर्क टूर की है। हाल ही में अनन्या एक फेमस ब्रैंड के स्टोर लॉन्च पर न्यू यॉर्क पहुंचीं और उस इवेंट में शामिल हुईं जहां किम कार्दशियन, एशले ग्राहम, सेरेना विलियम्स और फ्रीडा पिंटो जैसे कई ए-लिस्ट कलाकार थे।

अनन्या पांडे ने इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। अनन्या इस इवेंट में अकेली नहीं बल्कि अपनी छोटी बहन रिसा पांडे के साथ पहुंची थीं। नीले रंग की बॉडीकॉन आउटफिट में अनन्या खूबसूरत लग रही थीं और उनके साथ उनकी बहन रिसा पांडे भी उन तस्वीरों में नजर आईं। अनन्या इन तस्वीरों में हॉलीवुड एक्ट्रेसस को टक्कर देती नजर आ रही हैं।

किम कार्दशियन के साथ अनन्या पांडे

अनन्या के इस पोस्ट में पहली तस्वीर में वह स्टोर पर अकेले पोज देती हुई दिख रही हैं। अगली तस्वीर में उनके साथ किम कार्दशियन के साथ एक छोटी सी क्लिप है जिसमें वह उनके लाथ मीडिया के सामने पोज़ देती दिख रही हैं। यहां उनके साथ स्वारोवस्की क्रिएटिव डायरेक्टर Giovanna Battaglia Engelbert और स्टाइलिस्ट अन्ना डेलो रूसो भी पोज़ देती दिख रही हैं।

अनन्या ने एशले ग्राहम, फ्रीडा पिंटो के साथ पोज दिया

अनन्या और उनकी बहन ने मॉडल एशले ग्राहम के साथ भी एक खूबसूरत पल की झलकियां दिखाई हैं। इस इवेंट में अनन्या और उनकी बहन के साथ टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स भी नजर आईं। एक्ट्रेस कुछ तस्वीरों में जैस्मीन टूकस और फ्रीडा पिंटो के साथ भी दिख रही हैं।

अनन्या बोलीं- मुझे ऐसा लगा जैसे कैंडी स्टोर में बच्चा हो

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, 'न्यू यॉर्क में swarovski स्टोर की ओपनिंग पर ऐसा महसूस हुआ जैसे एक कैंडी स्टोर में कोई बच्चा हो।' उन्होंने ये भी लिखा कि उन खूबसूरत माहौल से वह अभी भी निकल नहीं पा रही हैं।

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने किया कॉमेंट

अनन्या के इस पोस्ट पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कॉमेंट किया है। सुहाना ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा- किलिंग इट। करिश्मा के अलावा करीना ने भी कॉमेंट किया है। करीना ने लिखा- हॉटेस्ट स्टार। शिल्पा शेट्टी ने भी हार्ट इमोजी और नजर न लगने वाली इमोजी शेयर की है।

मलाइका से लेकर मां भावना पांडे ने दिया प्यार और आशीर्वाद

इन सबके अलावा मलाइका अरोड़ा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, आइरा खान ने ट्रिप के वर्थ की बात कही है। इन सबके अलावा अनन्या की मां भावना पांडे ने लिखा है- लव लव लव। फिल्मी सिलेब्रिटीज़ के कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.