'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी डेट नाइट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं, कैमरा देख शर्मा गईं 'भाभी 2'
Updated on
11-06-2024 02:51 PM
रणबीर कपूरे के साथ 'एनिमल' में इश्क लड़ा चुकीं तृप्ति डिमरी नैशनल क्रश बन चुकी हैं। इस वक्त तृप्ति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ डिनर डेट को लेकर खबरों में हैं। सोमवार की रात 'एनिमल' की 'भाभी 2' डेट नाइट पर दिखीं और अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
मुंबई में बीती रात तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के अलावा कुछ और फ्रेंड्स साथ दिखे जो सामने कैमरा देखकर साइड हो गए। इस मौके पर तृप्ति और सैम एक ही कलर के आउटफिट में नजर आए और एक्ट्रेस ब्लश करती दिखीं। इन दोनों के वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट भी किए हैं।
लोगों ने कहा- सैम तो सैलमॉन भाई जैसे दिख रहे
एक ने कहा है- भाभी 2 के लिए रिस्पेक्ट बटन। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सैम तो सैलमॉन भाई जैसे दिख रहे। कुछ लोगों ने ये भी कहा है- तृप्ति डिमरी, प्लीज़ इस बारे में एक बार फिर से सोच लो।
हाल ही में दोनों के हॉलीडे पर जाने की भी थी चर्चा
वहीं बताते चलें कि इससे पहले हाल ही में तृप्ति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ किसी अनजान जगह पर छुट्टियां मनाती हुई दिखी थीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैम की स्टोरी को रीपोस्ट किया था, जिसमें सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा था। इतना ही नहीं इस साल की शुरुआत में तृप्ति मुंबई में सैम मर्चेंट के साथ शॉपिंग करती भी दिखी थीं। हालांकि तृप्ति ने अभी तक इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…