अंकिता लोखंडे रिएलिटी शो बिग बॉस में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रिलेशनशिप से जुड़े कुछ राज खोले

Updated on 04-12-2023 03:39 PM

टेलीविजन का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अंकिता लोखंडे शो में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बात करती नजर आईं। उन्होंने अपनी और सुशांत की रिलेशनशिप से जुड़े कुछ राज खोले।

अंकिता शो के दौरान ईशा और अभिषेक से बात कर रही थीं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' जर्नी के बारे में कहा- सुशांत 'झलक दिखला जा शो के टॉप 2 में था। मैंने उससे कहा था कि तू हार जाना। अगर तू जीत गया तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। उसको शो का पहला 30 (फुल स्कोर) मिला था, जिस वजह से मुझे काफी इश्यू भी हुए थे। मैंने उससे पूछा कि उसको फुल स्कोर कैसे मिल सकता है।' बता दें, सुशांत ने झलक दिखला जा के 4वें सीजन में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान दिवंगत एक्टर सुशांत टॉप कंटेंडर्स में से एक थे।

​​​अंकिता को बात-बात पर गुस्सा आता था
अंकिता ने आगे एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'झलक दिखला जा शो के दौरान एक दिन सुशांत की डांस पार्टनर उसकी बाहों में कूद गई थी। इस बात पर मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं उससे काफी नाराज भी हुई। सच कहूं तो मैं बहुत पजेसिव थी। सुशांत को किसी और के साथ डांस करते हुए देखना मेरे लिए मुश्किल होता था। हालांकि अब मैं काफी शांत और नॉर्मल हो गई हूं। पहले मेरी छोटी-छोटी चीजों पर काफी लड़ाईयां हुआ करती थीं। उस वक्त मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था।'

सुशांत की मौत के वक्त अंकिता विक्की को डेट कर रही थीं
इस बीच मुनव्वर ने अंकिता से पूछा कि क्या सुशांत की मौत के वक्त वे विक्की को डेट कर रही थीं? इस पर अंकिता ने जवाब दिया- हां। जब मुझे सुशांत के बारे में पता चला तब मैं विक्की को डेट कर रही थी। अंकिता ने आगे कहा, 'लोगों को सही चीजें पता ही नहीं हैं। अगर आप बताना भी चाहो तो लोगों को विश्वास ही नहीं होता।'

अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं
बिग बॉस 17 की शुरुआत से ही अंकिता लोखंडे सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वे अपने पति विक्की जैन से लड़ाई-झगड़ा करते दिखती हैं, तो कभी शो से बाहर जाने की बात करने लगती हैं। अंकिता इस शो में अक्सर अपने एक्स और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बातें करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले शो के दरमियान अंकिता की प्रेग्नेंसी की भी अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि वे सिर्फ अफवाहें थी, उनमें सच्चाई नहीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.