अंकिता लोखंडे की पीठ में पति ने ही घोंपा छुरा, विक्की जैन ने अपने फायदे के लिए चली शातिर चाल

Updated on 06-12-2023 02:58 PM
'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स का तिकड़म और उनकी चाल खूब नजर आती है। इस शो में पहले से ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट रहे अनुराग डोभाल के सिर से हटकर ये आफत नील भट्ट के ऊपर जा गिरी। दरअसल विक्की जैन ने स्पेशल पावर का फायदा उठाते हुए उन्होंने नील को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं विक्की खुद पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने से सुरक्षित हो चुके हैं। लेकिन इसी के साथ घर में एक और शातिर चाल चली गई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये किसी और ने नहीं बल्कि विक्की जैन ने वाइफ अंकिता लोखंडे के खिलाफ चली है। जान लीजिए, घर में कौन कैसी शातिर चाल चलने वाला है।

बिग बॉस कहते हैं, 'मकानों के खुलने का समय आ गया है तो आइए अंकिता जी थेरेपी रूम में आइए।' दरअसल 'बिग बॉस'अंकिता के सामने ये चॉइस देते हैं कि वो नील को बचाना चाहती हैं तो उन्हें दिल वाले मकान में जाना होगा और इसके बदले विक्की को वो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सकती हैं। 'बिग बॉस' ने अंकिता को थेरेपी रूम में बुलाया और उन्हें दिल के रूम में कॉन्टिन्यू करने का ऑफर भी दिया।

'बिग बॉस ' ने अंकिता के सामने दिया नील को बचाने का ऑफर

'बिग बॉस' अंकिता से कहते हैं कि अगर वो 'दिल' का नहीं तो किस कमरे में रहना पसंद करेंगी? वह कहती हैं मैं दिमाग वाले कमरे में जरूर जाना चाहूंगी। फिर बिग बॉस कहते हैं कि दिल वाला मकान आपका हो सकता है लेकिन इसके लिए एक शर्त है कि आपको नील पर लाइफटाइम लगे नॉमिनेशन से उन्हें बचाना होगा और उनकी जगह उन्हें विक्की जैन को हमेशा के लिए नॉमिनेट करना होगा।

अंकिता ने विक्की कौ नॉमिनेट करने से किया साफ इनकार

इसपर अंकिता ने साफ कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं। इसके बाद सेम ऐसा ही ऑफर विक्की जैन को भी बिग बॉस देते हैं और कहते हैं कि वो नील की जगह अंकिता को नॉमिनेट कर सकते हैं पूरे सीजन के लिए।

विक्की ने कर दिया अंकिता को नॉमिनेट, सुनकर मायूस हुईं एक्ट्रेस

इसके बाद 'बिग बॉस' लिविंग रूम में बैठे सभी लोगों से कहते हैं- अंकिता, मैंने थेरेपी रूम में जो ऑफर आपको दिया था वही विक्की भैया को भी दिया और जानती हैं क्या हुआ? दरअसल विक्की ने बिग बॉस का ये ऑफर स्वीकार कर लिया जिसे सुनकर अंकिता रुआंसी हो जाती है। वहीं विक्की अपनी बात खुलकर कहते हैं कि बोल दिया यार, ये मेरे अंदर था, मैं अपनी फीलिंग्स छिपाना नहीं चाहता।


अंकिता कहती हैं, 'पर विक्की, तेरे लिए मैं समझती हूं तेरी फीलिंग।' विक्की फिर कहने लगते हैं- तो ये समझने के बाद अरे अरे क्यों आ रहा है। अंकिता कहती हैं- आप मुझे भी गेम की तरह यूज कर रहे हो क्या? इसके बावजूद अंकिता उन्हें समझाने जाती हैं तो विक्की कहते हैं- मुझे बात ही नहीं करनी। अंकिता फिर कहती हैं- मैं आप ही के लिए वहां लड़ती हूं तो विक्की कहते हैं- मत लड़िए आप मेरे लिए, मत लड़ा करिए उनसे मेरे लिए। लोग विक्की के इस ऐटिट्यूड से काफी हैरान हैं और जमकर उनकी आलोचना करते दिख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.