अंकिता लोखंडे का पहला पोस्ट, 'बिग बॉस 17' में हारने के बाद अब कहा - मेरे लिए हार या जीत मायने नहीं रखती

Updated on 30-01-2024 01:16 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 'बिग बॉस 17' हारने के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल को याद किया और बताया कि अब वो 'रिश्तों वाली लड़की' से पहचानी जाएंगी। वो ये भी लिखती हैं कि उनके लिए हार या जीत मायने नहीं रखता है। इससे पहले अंकिता के पति विक्की जैन ने उनपर ढेर सारा प्यार उड़ेला था।

इस वीडियो की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' के सीन से होती है। इसके बाद उस सीन को दिखाया जाता है, जब अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस 17' में परफॉर्म किया था। इसके साथ ही वीडियो में लिखकर आता है 'वन मैन आर्मी, जिसने इस शो पर और दिलों पर राज किया। 'बिग बॉस 17' को 'द अंकिता लोखंडे शो' के रूप में याद किया जाएगा। इसमें दिखाया गया कि कैसे वो फैशन आइकॉन रहीं, बुरे वक्त में को-कटेस्टेंट्स का साथ दिया, उन्हें गले लगाया।
  • 'पवित्र रिश्ता' से शुरू हुई थी जर्नी

    Ankita Lokhande ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक जर्नी जो शुरू हुई थी पवित्र रिश्ता से, अब और भी ज्यादा यादगार बन गई 'रिश्तों वाली लड़की' की पहचान से! मेरे लिए हार या जीत उतनी मैटर नहीं करती, जितना आपका सपोर्ट करता है और आपके ही प्यार ने यहां तक पहुंचाया है।'

    अंकिता ने उतार-चढ़ाव का किया जिक्र

    39 साल की अंकिता ने आगे अपने उतार-चढ़ाव का जिक्र किया। वो लिखती हैं, 'बेशक उतार-चढ़ाव आए... कुछ चले गए, कुछ रह गए, लेकिन आप लोग हमेशा खड़े रहे! मेरा सपोर्ट करने और मुझे प्यार करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।' अपने इस पोस्ट में उन्होंने एंडमॉल, कलर्स चैनल, जियो सिनेमा और सलमान खान स्पेशल थैंक्स कहा है।
  • अंकिता पर विक्की ने लुटाया प्यार

  • विक्की जैन ने अपनी बीवी पर खूब प्यार उड़ेला। उनके लिए पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अंकिता, आपने जैन और लोखंडे को गौरवान्वित किया! चाहे जिस तरह से आपने खेल खेला हो या जिस तरह से आपने हार नहीं मानी, हर चीज में आप बेस्ट थीं और मुझे यकीन है कि तुम्हारे सारे फैंस, दोस्त सब प्राउड होंगे तुम्हारे लिए।'

    मुनव्वर फारूकी ने जीता शो

    बता दें कि इस सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता है। फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकेंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा रहीं। अंकिता लोखंडे टॉप 3 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.