अंकिता ने पति विक्की को दी छोड़ने की धमकी कहा मैं जा रही हूं, तुम्हारी जिंदगी से देख लो तुम्हें क्या करना है

Updated on 16-01-2024 02:26 PM

बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच एक बार फिर जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला है। झगड़े के बीच बातों ही बातों में अंकिता गुस्से में विक्की को छोड़ने की बात तक कह देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्डन एरिया में विक्की, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के साथ बैठकर बात कर रहे होते हैं। वहीं दूसरी ओर काउच पर अंकिता रोते हुए खाना खा रही हैं।

इस बात पर होता है विक्की-अंकिता का झगड़ा

विक्की-अंकिता से बात करने के लिए उनके पास जाते हैं और पूछते हैं कि क्या बात है। मैं किसी से बात करता हूं तो, क्यों घूरती रहती हो? लेकिन अंकिता-विक्की से बात नहीं करती हैं, वहां से उठकर घर के अंदर चली जाती हैं। विक्की भी गार्डेन एरिया में आकर लेट जाते हैं। इसके बाद अंकिता किचन के दरवाजे पर आकर विक्की से उनके जूठे बर्तन साफ करने के लिए कहती हैं।

विक्की ने कहा- तुम मुझे मत बताओ कि मुझे क्या करना है। क्योंकि अब तुम कैप्टन नहीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच हल्की बहस होने लगती है। (विक्की अपने बर्तन साफ कर रहे होते हैं तो अंकिता उनसे बात करने के लिए जाती हैं।)

विक्की ने कहा- यहां मैं दो लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा हूं। घर में केवल 7 लोग बचे हैं। तो क्या दिक्कत है तुम्हें?

अंकिता ने कहा- आप दो लोग या चार लोग के साथ बैठो मेरी आदत है देखना। आप एक के साथ भी बात करोगे, तो मेरी आदत है देखना। प्रॉब्लम न हो इसलिए मैं अंदर आ गई।

विक्की अंकिता को बार-बार ये याद दिलाते हैं, कि अब वो कैप्टन नहीं है। उन्होंने कहा- आप मुझे मेरी ड्यूटी याद दिलाएंगी, तो झगड़ा होगा। आप ही नहीं कोई भी मुझे मेरी ड्यूटी याद दिलाएगा तो झगड़ा होगा।

अंकिता ने कहा- आजकल आपको पता नहीं क्या हो गया है, आप सिर्फ झगड़ा करते हैं।

विक्की ने जवाब दिया- तुम्हें केवल मुझे दो लोग के सामने बेइज्जती करना होता है।

अंकिता विक्की के सामने हाथ जोड़ती हैं और कहती हैं- मुझे कोई बेइज्जती नहीं करना होता है। वो कहती हैं मुझे बात ही नहीं करनी है तुमसे। मैं जा रही हूं तुम्हारी जिंदगी से देख लेना तुम्हें क्या करना है।

बता दें शो में विक्की की मां द्वारा अंकिता के लिए दिए गए बयान के चलते कपल सुर्खियों में बने हुए हैं, जिनको लेकर विक्की की मां ट्रोल भी हो रही हैं। इसी बीच एक बार फिर अंकिता और विक्की के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी दोनों में झगड़ा हुआ था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.