पाकिस्‍तान में एक और कश्‍मीरी आतंकी की रहस्‍यमय तरीके से हत्‍या, 1 साल में 3 आतंकियों की मौत

Updated on 27-02-2023 06:27 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में एक और कश्‍मीरी आतंकवादी की रहस्‍यमय तरीके से हत्‍या कर दी गई है। इस कश्‍मीरी आतंकी का नाम खालिद राजा बताया जा रहा है। एक साल के अंदर यह तीसरे कश्‍मीरी आतंकी की पाकिस्‍तान में हत्‍या की गई है। वहीं एक सप्‍ताह के अंदर यह दूसरे आतंकी की हत्‍या हुई है। इससे पहले हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बशीर पीर ऊर्फ इमतियाज आलम की रावलपिंडी में हत्‍या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि कराची में खालिद राजा की हत्‍या की गई है।
खालिद राजा कश्‍मीर में आतंकी कमांडर रह चुका है और इस समय एक स्‍कूल संघ का नेता था। बताया जा रहा है कि खालिद अभी भी कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अज्ञात हथियारबंद व्‍यक्ति ने फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्‍कूल के वाइस चेयरमैन खालिद राजा की हत्‍या कर दी है। यह हत्‍या रविवार को उनके घर के बाहर की गई। पुलिस ने कहा है कि खालिद राजा की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

सैयद सलाउद्दीन भी खुलेआम आया नजर


सिंध के गवर्नर ने इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। पाकिस्‍तान में यह एक साल के अंदर तीसरे कश्‍मीरी आतंकी की हत्‍या की गई है। इससे पहले इसी सप्‍ताह हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन के नेता बशीर पीर की पाकिस्‍तानी सेना के गढ़ रावलपिंडी में हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के बाद हिज्‍बुल को बहुत बड़ा झटका लगा था। यही नहीं बशीर पीर को दफनाए जाने के दौरान हिज्‍बुल का सरगना सैयद सलाउद्दीन भी खुलेआम नजर आया था। इस दौरान लश्‍कर के संस्‍थापक हाफिज सईद के भी देखे जाने की खबरें थीं।

बशीर की हत्‍या भारत के लिए बड़ी खुशखबरी थी। भारत ने हिज्‍बुल को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। बशीर पीओके से आतंकियों की कश्‍मीर में घुसपैठ में मदद करता था। बशीर मूल रूप से कश्‍मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ साल रावलपिंडी में रह रहा था। इससे पहले साल 2022 में कराची में जैश-ए-मोहम्‍मद के एक आतंकी कराची में हत्‍या कर दी गई थी। इन हत्‍याओं से भारत को जहां राहत मिली है, वहीं पाकिस्‍तान में अटकलों का बाजार गरम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.