एक और नई सड़क बनेगी, दो करोड़ रूपए खर्च होंगे

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

इंदौर   शहर के लोगों को एक और नई सड़क की सौगात मिलने जा रही है। दो करोड़ रूपए लागत से यह सड़क जवाहर मार्ग से खातीपुरा रानीपुरा जंक्शन तक बनेगी। सीमेंट कांक्रीट से बनने वाली इस सड़क के लिए नगर निगम ने दो बार टेंडर निकाले लेकिन कोई ठेकेदार काम करने के लिए आगे नहीं आया। पहली बार टेंडर निकाले लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया। दुबारा पौने दो करोड़ रूपए में सड़क बनाने के टेंडर निकाले गए लेकिन कोई नहीं आया तो अब नगर निगम स्वयं सड़क बनाएगा।

खातीपुरा रानीपुरा जंक्शन पर यातायात का भारी दबाव यह सड़क कम करेगी। खातीपुरा से यह सड़क जवाहर मार्ग को जोड़ेगी। खातीपुरा पर अभी चार सड़कों को जोड़ने वाला चौराहा है। छोगालाल उस्ताद मार्ग, रानीपुरा, खातीपुरा और रिवर साइड रोड यहां जुड़ते हैं। अब एक सड़क और जुड़ जाएगी तो यहां पांच रास्ते हो जाएंगे। यह सड़क जवाहर मार्ग को महात्मा गांधी मार्ग तोपखाना से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगी और ट्रैफिक का दबाव कम करेगी।

इंदौर में इन दिनों सड़कों के निर्माण चौड़ा करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बड़ा गणपति से कृष्णपुरा तक की सड़क साठ फुट चौड़ी बनने का काम भी समय सीमा में पूरा करवाया जाएगा। सुभाष मार्ग को चौड़ा करने का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। कुछ मकान दुकानदारों ने तो अपने मकान ढहाकर पीछे करने का काम शुरू भी कर दिया है।

// जूनी इंदौर में एक सड़क और पुल बनेगा //

गाड़ी अड्डा जूनी इंदौर कुमावतपुरा, हाथीपाला होकर जवाहर मार्ग को जोड़ने का काम भी जल्द ही हाथ में लिया जाएगा। यह सड़क भी साठ फुट चौड़ी बनेगी। इस सड़क पर हाथीपाला पुल को भी चौड़ा नया बनाने का काम हाथ में लिया जा रहा है।

हाथीपाला जूनी इंदौर आसपास का क्षेत्र ट्रांसपोर्ट एरिया होने से यहां सकड़ी सड़कों पर दिनभर चक्का जामा रहता है। नई सड़क साठ फुट चौड़ी बनने से यहां भी यातायात सुव्यवस्थित होकर चक्का जाम की स्थिति दूर हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.