मौत के पहले हुई थी अनुपम खेर-सतीश कौशिक की बात:एक्टर की हालत थी नाजुक, अनुपम ने उन्हें एडमिट होने के लिए कहा था

Updated on 26-02-2024 01:02 PM

बाॅलीवुड के चर्चित दोस्तों में अनुपम खेर और सतीश कौशिक का नाम सबसे ऊपर आता है। हालिया इंटरव्यू में अनुपम खेर ने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि मौत से पहले उनकी और सतीश कौशिक की बात हुई थी।

उस वक्त सतीश कौशिक की तबीयत खराब थी। ऐसे में अनुपम खेर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट होने के लिए कहा था। मगर उनका कहना था कि वो सुबह हॉस्पिटल जाएंगे।

बता दें, 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।

हार्ट अटैक आने से 3 घंटे पहले हुई थी बात

बाॅलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक को हार्ट अटैक आने से 3 घंटे पहले दोनों की बातचीत हुई थी। उस बातचीत में सतीश कौशिक ने बताया था कि उनकी तबीयत कुछ खराब है। यह सुनने के बाद अनुपम खेर ने उन्हें मेडिकल हेल्प लेने के लिए कहा था। अनुपम खेर ने उनसे कहा था- अब तुम हास्पिटल जाओ। वहां आराम करो। यह मत सोचो कि तुम अस्पताल जा रहे हो। सोचो कि तुम 5 स्टार होटल जा रहे हो।

पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया

इस बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के साथ पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। दोनों की पहली मुलाकात 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हुई थी। यहां पहले दिन अनुपम अकेले बैठे थे, तब सतीश कौशिक उनके पास आए और बिना कुछ पूछे बगल में बैठ गए। यह देख अनुपम ने उनसे पूछा था- आप यहां क्यों बैठे हैं? 19-20 साल के अनुपम की चाहत थी कि उन्हें किसी महिला दोस्त की कंपनी मिले। इसके जवाब में सतीश कौशिक ने उन्हें घर पर बना हुआ पराठा ऑफर किया था। उनका ये जेश्चर देख अनुपम खेर बहुत खुश हुए थे।

66 की उम्र में हुई थी मौत

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च दिल्ली में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.