'अनुराग डोभाल का तो मोये मोये हो गया...' मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव में हुई दोस्ती, कभी ठनी थी दुश्मनी!

Updated on 07-03-2024 01:34 PM
एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी के बीच तब ठन गई थी, जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में थे। एल्विश ने अनुराग को जिताने के लिए उनका सपोर्ट किया था। शो खत्म होने के बाद भी एल्विश और मुनव्वर के बीच कोल्ड वॉर छिड़ी रही। दोनों ने इशारों में एक-दूसरे पर खूब ताने मारे। हालांकि, अब जो देखने को मिला है, उससे अनुराग की 'ब्रो सेना' भी सदमे में है। आइये डिटेल में जानते हैं।

Elvish Yadav और Anurag Dobhal को मुंबई में हुए ISPL 2024 क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ हंसते-मुस्कुराते हुए देखा गया। दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे से बात कर रहे थे, बल्कि गले भी मिल रहे थे। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

यूजर्स बोले- अनुराग का तो मोये मोये हो गया

एल्विश और मुनव्वर का ये याराना देखने के बाद यूजर्स ने दावा किया है कि अब अनुराग डोभाल की ब्रोसेना शॉक्ड में होगी। दरअसल, अनुराग ने भी मुनव्वर पर खूब निशाना साधा था। 'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद उन पर खूब टिप्पणी की थी और एल्विश संग अपनी दोस्ती दिखाई थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एल्विश ने ही अपना पाला बदल दिया है। कुछ यूजर्स बोले, 'अनुराग का मोये मोये हो गया।'

एल्विश की गेंद पर मारा छक्का

सिर्फ इतना ही नहीं, मुनव्वर फारूकी के सितारे इन दिनों चमक रहे हैं। उन्होंने एल्विश यादव की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। दोनों अलग-अलग टीम से खेल रहे थे।

दोनों धुरंधरों ने जीता है रिएलिटी शो

मालूम हो कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, एल्विश यादव भी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' जीत चुके हैं। वो इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। उन्होंने अभिषेक मल्हन को हराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.