अर्चना गौतम ने सिर पर कलश रख किया गृह प्रवेश, करोड़ों के नए आशियाने की दिखाई झलक तो लोग बोले- सिलबट्टा कहां है?
Updated on
12-06-2024 01:57 PM
'बिग बॉस 16' से चर्चा में आईं अर्चना गौतम की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने अपने नए घर में प्रवेश कर लिया है और हाल ही गृह प्रवेश की पूजा रखी। अर्चना गौतम ने पिछले साल 2023 में मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसका रेनोवेशन चल रहा था। लेकिन अब अर्चना गौतम का यह नया आशियाना एकदम तैयार है। हाल ही एक्ट्रेस ने पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया और परिवार के साथ पूजा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मजेदार बात यह है कि फैंस इसे देखकर पूछ रहे हैं कि उन्हें सिलबट्टा नहीं दिख रहा।
Archana Gautam ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। इंस्टा स्टोरी पर अर्चना ने लिखा, 'फाइनली आ गई अपने नए घर में। गृह प्रवेश।' इस मौके पर अर्चना गौतम ने राजस्थानी बांधनी साड़ी पहनी थी। उन्होंने सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश किया।
घर खरीदने के बाद यह बोली थीं अर्चना गौतम
वहीं, अर्चना गौतम ने नए घर को लेकर हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा था कि मुंबई में खुद का घर पाकर वह बेहद खुश हैं। हालांकि, अर्चना ने कहा था कि मुंबई में घर खरीदने से ज्यादा मुश्किल काम उसका इंटीरियर है। वह बोलीं, 'मैंने सोचा था कि घर ले लूंगी तो सब ठीक हो जाएगा। पर घर का इंटीरियर डिसाइड करना बहुत ही मुश्किल काम है।' वैसे, आधिकारिक तौर पर तो इस घर की कीमत पता नहीं है, लेकिन समझा जाता है कि एक्ट्रेस ने इसके लिए करोड़ों रुपये चुकाए हैं।
7 साल में 8 घर बदले, मां के गहने गिरवी रख खरीदा घर
अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 7 साल में मुंबई में 8 घर बदले। हर 11 महीने में उन्हें घर बदलने की परेशानी उठानी पड़ती थी। इसलिए 2023 में उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके, अंधेरी वेस्ट में 2BHK वाला घर लिया। इस घर के लिए अर्चना गौतम ने अपनी पूरी सेविंग और मां के गहने भी गिरवी रख दिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना गौतम सालभर में 3.5 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं, जिनमें ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी कमाई शामिल है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…