प्रियंका गांधी के PA पर इल्जाम लगाने के बाद Archana Gautam ने की दीदी से मुलाकात, बोलीं- ये अर्चना आपकी है

Updated on 01-03-2023 08:29 PM
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने दीदी और कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। सभी जानते हैं कि अर्चना प्रियंका गांधी को दीदी कहती हैं। शो में भी वह दीदी के चलते एक बार शो से बाहर भी हो गई थीं। उन्होंने साफ कहा था कि वह अपनी दीदी के लिए एक शब्द नहीं सुन सकती हैं। ये लड़ाई उनकी शिव ठाकरे से हुई थी। तब उन्होंने शिव ठाकरे का गला नोंच लिया था और इस हिंसा के लिए उन्हें घर से बाहर होना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी और फिर सलमान खान उन्हें बिग बॉस में दोबारा ले आए थे।अब बिग बॉस खत्म होने के बाद अर्चना गौतम (Archana Gautam) एक बार फिर अपने राजनैतिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं। अर्चना ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लिया है। यहां वह काली साड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा- जब तक ये जिंदगी है ये अर्चना आपकी है। मेरी प्यारी दी मेरी प्रेरणा।


प्रियंका गांधी के पीएम पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें हाल में ही अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने फेसबुक लाइव में आकर संदीप सिंह के बारे में कहा था कि उन्होंने धमकी दी थी कि अगर वह ज्यादा बोलेंगी तो वह उनको थाने में डलवा देंगे। इतना ही नहीं दो कौड़ी की औरत भी कहा था।

कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ चुकीं और हार चुकीं

फेबसुक लाइव में अर्चना गौतम ने संदीप को लेकर कई बड़ी बड़ी बातें भी कहें। उन्होंने कहा कि अगर वह उनसे पंगले लेंगे तो वह उनका पूरा चिट्ठा खोल देंगी। उन्होंने दीदी के लिए इस पार्टी को ज्वाइन किया है। एक साल लग गया दीदी से मिलने में। बता दें अर्चना गौतम ने साल 2021 में कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर सीट पर चुनाव लड़ा था। मगर वह बीजेपी के दिनेश खातिक के हाथों बुरी तरह हाल गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.