दुबई में भी अर्चना गौतम ने छेड़ा वही राग- मारते मारते मोर बना दूंगी, इस शख्स का रिएक्शन मजेदार

Updated on 22-03-2023 09:45 PM
अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' से निकलने के बाद काफी व्यस्त चल रही हैं। खैर, इस वक्त अर्चना गौतम मिनी वकेशन पर दुबई में हैं। दुबई से अर्चना का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'मारते मारते मोर बनाने' की बात करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में अर्चना गौतम यूट्यूबर (chai_with_ahmad) और वीडियो क्रिएटर Ahmed Al Marzooqi के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले अर्चना कहती हैं- मार मार के मोर बना दूंगी, जिसके बाद वह इसका मतलब पूछते हैं। अर्चना उन्हें फिर इंग्लिश में समझाती हैं कि वो जो कह रही हैं उसका मतलब क्या है। इसके बाद वह बतातें हैं कि वहां की भाषा में इस पूरी लाइन को कैसे कहते हैं। अर्चना उनकी लाइनें सुनकर दोहराती हैं और इसी बीच वह अपना फोन उठाकर वहां से भाग निकलते हैं। उनके पीछे-पीछे अर्चना भी चल पड़ती हैं।
    याद दिला दें कि 'बिग बॉस' शो के दौरान अर्चना गौतम का ये डायलॉग 'मार मार के मोर बना दूंगी' खूब पॉप्युलर हुआ था। अक्सर वह लड़ाई-झगड़े के दौरान अन्य कंटेस्टेंट साथियों के लिए इस जुमले का खूब इस्तेमाल किया करती थी।

    'मोर का तो पता नहीं, गधा जरूर बना दिया'

    अर्चना गौतम का ये वीडियो सबको खूब हंसा रहा। लोग ढेर सारे कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने कहा- मोर का तो पता नहीं, गधा जरूर बना दिया। बता दें कि अर्चना को हाल ही में एक इवेंट में आइकॉनिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। चार महीने तक 'बिग बॉस 16' के घर में स्ट्रेस से भरा चैलेंजिंग वक्त बिताने के बाद अर्चना को इस वक्त एक शानदार वकेशन की बेहद जरूरत थी और वो इस वक्त इसे ही इंजॉय कर रही हैं।

    कहा- मैं बचपन से ही बड़ा सपना देखा करती थी

    अर्चना गौतम ने इस वकेशन की कई खूबसबूरत झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं। अर्चना ने कुछ ग्लैमरस तस्वीरों के अलावा दुबई से अपना वीडियो भी शेयर किया है। अर्चना गौतम ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, 'बिग बॉस से निकलने के बाद का वक्त काफी शानदार रहा है। मुझे फैन्स से जो प्यार और तारीफें मिली हैं उसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। मैं बचपन से ही बड़ा सपना देखा करती थी और एक-एक कर ये पूरा होता दिख रहा है, जिसके लिए ऑडियंस को धन्यवाद।' अर्चना ने बताया कि दुबई में हॉलिडे मना रही हूं और ये मेरे लिए दुनिया भर के सबसे फेवरेट प्लेस में से एक है।

    अपने फैन्स की शुक्रगुजार

    उन्होंने कहा था कि काम करने को लेकर जो सपना उन्होंने देखा था वो अब पूरा हो रहा है और इसके लिए वह अपने फैन्स की शुक्रगुजार हैं, जो उनकी इस शानदार जर्नी का हिस्सा हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.