पाकिस्तान के पंजाब में सेना ने पुलिस को पीटा:SHO-स्टेशन इंचार्ज को लॉक-अप में बंद कर मारा, पुलिस ने जब्त किए थे अवैध हथियार

Updated on 12-04-2024 01:07 PM

पाकिस्तान के सैनिकों ने बुधवार को पंजाब प्रांत के बहावलनगर में पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटना मदरीसा पुलिस स्टेशन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक पाकिस्तानी सैनिक के भाई के पास से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया था।

इसके बाद 7-8 गाड़ियों में बैठकर 40 से 50 सैनिक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन की चाबी छीन ली। इसके बाद उन्होंने छड़ी और राइफल के पीछे के हिस्से से पुलिस अधिकारियों की जमकर पिटाई की। सैनिकों ने स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और स्टेशन इंचार्ज को भी मारा।

अधिकारियों के शरीर पर जख्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैनिकों के हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुलिसकर्मियों से वीडियो रिकॉर्डर छीन लिए थे। इसके बाद उन्हें लॉक-अप में बंद करके मारा गया।

पंजाब पुलिस बोली- मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया
घटना के बाद पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी है। मामले को एक छोटी सी घटना बताते हुए पुलिस ने लिखा, "बहावलनगर की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई है कि पाकिस्तानी सेना और पंजाब पुलिस के बीच टकराव हुआ।"

पंजाब पुलिस ने आगे कहा, "हमने इसकी जांच कराई है और दोनों संस्थानों ने शांतिपूर्ण तरह से मामले को सुलझा लिया है। PAK सेना और पंजाब पुलिस आतंकियों, बदमाशों और खतरनाक अपराधियों से निपटने के लिए मिलकर काम कर रही है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.