इजरायलियों के हत्यारे को पकड़ने के लिए गई सेना ने की फायरिंग, छह फिलिस्तीनियों की मौत

Updated on 09-03-2023 03:26 AM
यरुशलम: पिछले हफ्ते दो इजरायली भाइयों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इजरायली सेना की छापेमारी के दौरान पश्चिमी तट में कम से कम छह फिलिस्तीनी मारे गए। फिलीस्तीनी और इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो बयान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि उत्तरी पश्चिमी तट में जेनिन के शरणार्थी शिविर में मंगलवार को छापे के दौरान फिलिस्तीनी संदिग्ध मारा गया। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जेनिन में फिलिस्तीनियों और इजरायली सैनिकों के बीच गोलीबारी के दौरान बंदूक की गोली से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 अन्य घायल हो गए।
इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक बयान में कहा कि इजरायली सैनिकों ने एक इमारत को घेर लिया, जहां संदिग्ध अब्देल फत्ताह हुसैन खरौशा और अन्य आतंकवादी छिपे हुए थे। सैनिकों ने इमारत पर मिसाइलें दागीं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो फुटेज में जेनिन की एक इमारत से धुएं के बड़े गुबार को निकलते देखा जा सकता है। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह और हमास के आंदोलन के सदस्य खरौशा ने 26 फरवरी को उत्तरी पश्चिमी तट में हवारा शहर के बाहर दो इजरायली निवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

साल की शुरुआत से ही बढ़ रहा तनाव

इस हमले ने सैकड़ों इजरायली निवासियों को हवारा और आसपास के अन्य शहरों में उत्पात मचाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें फलस्तीनी घरों, कारों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इजरायलियों की हत्या के संदेह में फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिमी तट में इजरायली सैन्य अभियानों की एक श्रृंखला में छापा लेटेस्ट है। इजरायल-फिलिस्तीनी तनाव इस साल की शुरूआत से बढ़ रहा है, जिससे हिंसा के बीच 70 से अधिक फिलिस्तीनियों और 13 इजरायलियों की मौत हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.