पुंछ में सेना का आतंकियों का सर्च अभियान जारी, जम्मू पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, एलओसी का लेंगे जायजा

Updated on 19-10-2021 08:33 PM

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की सक्रियता बढ़ने के बाद पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना का सर्च अभियान जारी है। इसी बीच सोमवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी जम्मू पहुंचे हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान नरवणे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास के इलाकों का जायजा लेंगे। सेना ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि सेना प्रमुख जनरल ऑफिसर कमांडिंग, व्हाइट नाइट कॉर्प्स से सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही वे अग्रिम मोर्चों पर तैनात जवानों और कमांडर्स से चर्चा करेंगे। आतंकियों की तलाश में सेना को एक हफ्ते से ज्यादा का समय गुजर चुका है और इस प्रक्रिया में अब तक 9 जवान शहीद हो चुके हैं।


खबरों के अनुसार, सुरक्षा समीक्षा के दौरान सेना प्रमुख राजौरी-पुंछ मार्ग पर स्थित भीमबर गली पहुंचेंगे। यहां 14 अक्टूबर को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों और सेना के बीच पुंछ जिले में पहली मुठभेड़ 11 अक्टूबर को हुई थी। यहां जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। मंगलवार को सेना की कार्रवाई का 9वां दिन था। कहा जा रहा है कि अगस्त 2019 में धारा 370 हटने के बाद पुंछ ऑपरेशन सबसे बड़ी कार्रवाई है।


आतंकियों को पकड़ने का अभियान जारी है। हालांकि, इसमें अभी तक थोड़ी ही सफलता मिल सकी है। इलाकों में पैरा कमांडो, ड्रोन और एक हेलिकॉप्टर मौजूद है। वहीं, पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, ताकि आतंकी बचकर भाग सकें। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने आतंकियों को मदद पहुंचाने के शक में भाटा दुरियां इलाके में 5 और ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। इससे पहले एक व्यक्ति के अलावा मां-बेटे की जोड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की अलग-अलग दिशाओं को देखते हुए, ‘ऐसा लग रहा है कि उनका समूह काफी बड़ा है।पहले अनुमान था कि चार या पांच समूह हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने यह भी माना है कि ये लोग काफी ज्यादा प्रशिक्षित हैं। वहीं, सेना के सूत्रों का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि 11 और 14 अक्टूबर को हुई घटना में यही समूह शामिल था।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा था कि वे मिलकर काम कर रहे थे और अपनी जगह बदल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘खुफिया जानकारी के आधार पर हम इलाके में बीते ढाई महीनों से अलग-अलग आतंकी समूहों के पीछे थे।उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि अगस्त की शुरुआत में 10 लोगों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पार की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.