मध्य प्रदेश में भी आर्टिफिशियल सलालम कोर्स बनाया जायेगा- खेल मंत्री

Updated on 30-03-2022 05:12 PM
2022 एशियन कैनो सलालम चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल मंत्री से सौजन्य भेंट

- खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई,
- भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत और सात कांस्य सहित नौ पदक
भोपाल। 2022 एशियन कैनो सलालम चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी कैनो सलालम के पदक विजेता खिलाड़ियों ने प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर चैम्पियनशिप में अर्जित अपनी उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। मान. मंत्रीजी ने खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धियों के बारे में जाना और बधाई देते हुए कहा कि थाईलैण्ड में जैसा आर्टिफिशियल सलालम कोर्स है, वैसा ही सलालम कोर्स मध्य प्रदेश में भी खिलाड़ियों के लिए बनाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि थाईलैण्ड के पटाया में 20 से 22 मार्च तक खेली गयी 2022 एशियन कैनो सलालम चैम्पियनशिप जूनियर, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। जिसमें म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स कैनो सलालम खिलाड़ियों ने दो रजत और सात कांस्य सहित नौ पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों में:-
1. जाह्नवी श्रीवास्तव - सी-1 वूमेन सीनियर - कांस्य पदक
2. शुभम केवट - के-1 मेन अंडर- 23 - कांस्य पदक
3.विशाल केवट - सी-1 मेन अंडर-23 - कांस्य पदक
4. अहाना यादव - के-1 वूमेन अंडर 23 - रजत पदक
5. अमित विश्वकर्मा - के-1 मेन अंडर-18 - कांस्य पदक
6. भूमि बघेल - के-1 वूमेन अंडर-18 - रजत पदक
7 भूमि बघेल - सी-1 वूमेन अंडर-18 - कांस्य पदक
8. जाह्नवी श्रीवास्तव, आहना यादव,-सी-1 महिला सीनियर टीम इवेंट - कांस्य पदक
9. जाह्नवी श्रीवास्तव, भूमि बघेल, के-1 महिला सीनियर टीम इवेंट - कांस्य पदक
नर्मदा की सहत्रधारा महेश्वर में म.प्र. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी कैनो सलालम के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक देवेन्द्र गुप्ता एवं सहायक प्रशिक्षक सुश्री चम्पा मौर्या के मार्गदर्शन में खेल की बारिकियां सीख रहे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.