Arun Govil सेट पर बनते थे 'राम', फिर पर्दे के पीछे जाकर पीते थे सिगरेट... कुछ ऐसा हुआ, बदल गई पूरी जिंदगी

Updated on 31-03-2023 07:50 PM
अगर ये कहें कि 90 के दशक का रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' सिर्फ एक सीरियल नहीं, बल्कि इमोशन है, तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। ये शो हर किसी के दिल में बस गया था। इसमें काम करने वाले कलाकारों को लोगों ने भगवान ही समझ लिया था। इन कलाकारों में अरुण गोविल भी शामिल थे, जिन्होंने श्री राम का किरदार निभाया था। वे जहां भी जाते, लोग उनके कदम छूने लगते थे। उनकी पूजा तक करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा समय भी आया था, जब सिगरेट पीने की वजह से अरुण को गालियां भी पड़ी थीं। यहां तक कि 'रामायण' के बाद उन्हें काम भी नहीं मिला था।

​'रामायण' को लेकर था जबरदस्त क्रेज​

'रामायण' सीरियल दूरदर्शन पर आता था। जिस समय ये सीरियल ऑनएयर होता था, उस समय सारी सड़कें खाली हो जाती थीं, क्योंकि सभी टीवी से चिपक जाते थे। शो का क्रेज इस कदर था कि इसके 52 एपिसोड ही बनने थे, लेकिन तीन बार इसे बढ़ाया गया और 78 एपिसोड टेलिकास्ट किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूरदर्शन को हर एपिसोड के लिए 40 लाख रुपये मिलते थे, जबकि एक एपिसोड को बनने में सिर्फ 9 लाख का खर्चा आता था।
अरुण गोविल को खूब मिला प्यार

रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' 55 अलग देशों में टेलिकास्ट हुआ और इसे 650 मिलियन लोगों ने देखा। इस शो में अरुण गोविल को खूब प्यार मिला था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो सेट पर सिगरेट पीते थे और फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी बदल गई!

पर्दे के पीछे पीते थे सिगरेट

जानकारी के मुताबिक, अरुण गोविल ने शुरुआत में रामानंद सागर की शर्त पर सहमत होने के बाद भी शूटिंग से ब्रेक के दौरान स्मोक करना नहीं छोड़ा। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि जब भी उन्हें शूटिंग से फुर्सत मिलती थी तो वो पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीना शुरू कर देते थे।

और फिर बदल गई जिंदगी

हालांकि, ऐसे ही एक ब्रेक के दौरान, जब वो सिगरेट पी रहे थे, एक शख्स उनके पास आया और उनपर फट पड़ा। उस दिन अरुण समझ गए कि कैसे उनके फैंस का उन पर बहुत विश्वास था, क्योंकि वो भगवान राम को चित्रित कर रहे थे। उसके बाद अरुण ने सिगरेट को कभी हाथ नहीं लगाया और अपने किरदार में लीन हो गए। यही नहीं, सीरियल का हिस्सा बनने के बाद वो पूरी तरह से आध्यात्मिक भी हो गए थे।

कोविड में भी खूब मिला प्यार

रामायण सीरियल को कोरोना काल में फिर से दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया गया था और एक बार फिर दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.