अरुण राम गौड़ा और ऐश्वर्या इस साल अयोध्या में करेंगे शादी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की थी सगाई
Updated on
27-01-2024 01:48 PM
कन्नड़ फिल्म स्टार अरुण राम गौड़ा और ऐश्वर्या ने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन सगाई की थी, और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अरुण राम खुद को भगवान श्रीराम का भक्त बताते हैं और उन्होंने कहा है कि वह अयोध्या में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अरुण राम और ऐश्वर्या की सगाई में परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। अब दोनों इस साल शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
Arun Ram Gowda ने ऐश्वर्या संग शादी की डिटेल हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शेयर की। उन्होंने कहा, 'भगवान राम का भक्त होने के नाते, मैं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन सगाई करना चाहता था। सगाई समारोह बेहद सिंपल था। हम (अरुण राम और ऐश्वर्या) एक दशक से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं।'
ऐश्वर्या से पहली मुलाकात और अयोध्या में शादी का प्लान
अरुण राम ने यह भी बताया कि मंगेतर ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात कैसे और कब हुई थी। उन्होंने बताया, 'हमारी पहली मुलाकात तब हुई, जब हम दोनों गेलेयारा बालागा थिएटर ट्रूप में शामिल हुए। उस समय हम बहुत छोटे थे। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन तब हमने अपने-अपने करियर पर फोकस किया, क्योंकि हम आगे बढ़ना चाहते थे। अब हमें लगा कि यह सही समय है कि हम अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएं। हम दोनों के परिवार वाले इस बात से बहुत खुश हैं कि इतने साल तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार हमने शादी करने का फैसला किया।'
अरुण ने गिनाईं मंगेतर की खूबियां, की तारीफ
अरुण गौड़ा ने फिर मंगेतर ऐश्वर्या की तारीफ की और उनकी खूबियां गिनाते हुए कहा, 'ऐश्वर्या बहुत वफादार हैं, समझदार हैं। मेरा रेस्टोरेंट का बिजनेस भी है। वह जानती हैं कि बैलेंस बनाए रखना कितना मुश्किल हो जाता है। मेरा प्लान है कि अपनी निर्देशित फिल्म को लॉन्च करने के बाद इस साल के आखिर तक हम अयोध्या में शादी कर लें। यह शादी अगले छह महीनों में हो सकती है।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…