आशा पारेख ने कंगना रनौत को दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की दोस्ती को बताया था नकली

Updated on 11-10-2023 03:32 PM
हाल ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में नकली दोस्ती और रिश्तों को लेकर कमेंट किया था। कंगना का कहना था कि बॉलीवुड में दोस्ती असली नहीं फेक होती है। इस पर अब वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने रिएक्ट किया है। साथ ही आशा पारेख ने कहा कि जिन्हें लगता है कि बॉलीवुड में सच्ची दोस्ती और रिश्ते नहीं हैं, उनके लिए हेलेन, वहीदा रहमान और उनकी दोस्ती जीता-जागता सबूत है।

Asha Parekh से जब 'न्यूज18' के इवेंट में Kangana Ranaut के बॉलीवुड में दोस्ती पर किए गए कमेंट के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस बोलीं, 'क्या आपने देखा है कि मैं, वहीदा जी और हेलेन जी कितने क्लोज हैं? हमारी बहुत ही स्ट्रॉन्ग दोस्ती है।' आशा पारेख ने कहा कि वह नहीं मानतीं कि बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते नकली हैं।

आशा पारेख का कंगना रनौत को जवाब

आशा पारेख से जब पूछा गया कि क्या आज भी बॉलीवुड में पहले जैसी सच्ची दोस्ती और रिश्ते मौजूद हैं, तो वह बोलीं, 'अब वो आप उनसे ही पूछिएगा कि क्यूं नहीं है। आपने ऐसा क्यूं नहीं पूछा कि आप ऐसा क्यों बोल रही हैं? आपने किसी से दोस्ती की है या नहीं?'

'कंगना से पूछो क्यूं नहीं करतीं दोस्ती'

आशा पारेख ने आगे कहा, 'यह हर किसी की पर्सनल चॉइस है कि वह किसी से दोस्ती करना चाहते हैं या नहीं। इसलिए आपको उनसे जरूर पूछना चाहिए कि वो क्यूं नहीं दोस्ती करतीं। मेरे साथ तो बहुत अच्छी है वो।'

'तेजस' में बिजी कंगना रनौत

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपनी फिल्म 'तेजस' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह फिल्म थिएटर्स में 27 अक्टूबर को दस्तक देगी। वहीं आशा पारेख एक्टिंग से दूर हैं, पर पब्लिक इवेंट्स में नजर आती रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.