आसिम रियाज ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' से निकाले जाने पर किया कसा तंज, रोहित शेट्टी और अभिषेक के फैंस ने किया हमला
Updated on
31-07-2024 06:05 PM
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' सबसे ज्यादा आसिम रियाज के निकाले जाने से चर्चा में है। इस शो से बाहर आने के बाद उन्हें अपने फैंस का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिल रहा है। उनके चाहनेवालों ने तो ये तक कह दिया है कि अगर आसिम नहीं तो KKK14 नहीं। इस बीच वह इंस्टाग्राम पर बैक-टू-बैक पोस्ट्स कर रहे हैं। लेटेस्ट पोस्ट में तो उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिससे लग रहा कि उन्होंने कटाक्ष किया है।
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में आसिम रियाज के आने की खबर जब फैंस को मिली तो वह बेहद एक्साइटेड हो गए थे। क्योंकि आसिम चार साल बाद कोई शो करने जा रहे थे। स्क्रीन पर वापसी कर रहे थे। मगर चीजें उनके फेवर में नहीं रहीं। उनकी बदतमीजियों के कारण रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' से उनको निकाल दिया। जिसके बाद फैंस का गुस्सा फूट गया। हालांकि जब रोमानिया में शूटिंग हो रही थी, तभी ये बात लीक हो गई थी। मगर सभी शो का इंतजार कर रहे थे। ये सोचकर कि शायद सब फर्जी हो। खैर।
आसिम रियाज का शो से बाहर आने के बाद दूसरा पोस्ट
अब आसिम रियाज ने इस विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसको लेकर फैंस में कंफ्यूजन है कि वह किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं। आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर कई ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की हैं। जिसमें से एकाध में वह मिडिल फिंगल भी दिखाते नजर आ रहे हैं। किसी में वह सीरियस एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'अगर आपको लाइफ में कभी ठोकर नहीं लगी है तो आपने अपने जीवन में कोई परेशानी नहीं देखी है।'
आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के फैंस भिड़े
अब आसिम रियाज के इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्ट करना शुरू किया। वहीं, अभिषेक कुमार के फैंस मे भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'आसिम रियाज रोदू बेबी हैं।' एक यूजर ने अभिषेक को आसिम का बाप बताया है। लेकिन फैन ने कहा कि आसिम सभी कंटेस्टेंट के बाप हैं। उनको हीरो भी बताया है। एक ने लिखा, 'आसिम रॉकेट और रोहित हैरान।' एक ने लिखा, 'आसिम रियाज के लिए सम्मान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।' एक ने लिखा, 'बाबा 2 एपिसोड ने KKK14 की सारी लाइमलाइठ लूट ली।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…