विदाई बेला में गजानन का इंद्र ने किया अभिषेक, भोपाल के घाटों पर रातभर चला विसर्जन का सिलसिला, आज भी जारी

Updated on 18-09-2024 03:01 PM
भोपाल। गणपति बप्पा मोरिया... अलगे बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश को विदाई दी। इसके साथ ही 10 दिनी गणेशोत्सव का समापन हुआ। शाम को इंद्रदेव ने भी मानो झमाझम वर्षा के साथ भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान भी श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर नाचते-गाते हुए पूजन-अर्चन के साथ मूर्ति विसर्जन किया।

बड़ी प्रतिमाओं का क्रेन से विसर्जन

शहर में सुबह से ही मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रातभर जारी रहा। रात 11 बजे तक शहर के सभी सात घाटों पर कुल 21,037 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। विसर्जन घाटों पर 19961 छोटी और 1076 बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन के जरिए विसर्जित किया गया।
जोन स्तर पर शहर के 22 स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां प्राप्त करने और उन्हें विसर्जित करने की व्यवस्था भी की गई। यह काम दो दर्जन वाहनों के जरिए किया गया। यहां निगम कर्मचारियों को लगाया गया था। राजधानी में परंपरागत चल समारोह निकाला गया। बुधवारन को भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अलग-अलग विसर्जन घाटों पर विसर्जित किया जा रहा है।

घाटों पर पुख्ता इंतजाम

नगर निगम द्वारा घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए एक दर्जन से अधिक बड़ी क्रेन के साथ लाइफ जैकेट, लाइफ बाय, ट्यूब, रस्सी बंडल की व्यवस्था की गई है। घाट में विसर्जन के दौरान इसकी लाइव मानीटरिंग कराई जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। घाटों पर हादसा न हो, इसलिए पानी में उतरने पर पूरी तरह से रोक है। क्रेन की मदद से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है, जबकि छोटी मूर्तियों के लिए घाटों पर कुंड बनाए गए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया विसर्जन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति को विदाई दी। प्रेमपुरा घाट में स्वजन व अन्य श्रद्धालुओं के साथ विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के जुलूस के दौरान रास्ते भर शिवराज सिंह चौहान भक्तिमय माहौल में रहे। भगवान गणेश के भजन गाते हुए प्रेमपुरा घाट पहुंचे । इसके पहले शिवराज सपत्नीक विदिशा स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे, वहां विधिवत भगवान गणेश का पूजन किया और मंदिर में भंडारा संपन्न कराया।

भव्य चल समारोह निकला

उधर हमीदिया रोड पर सड़क की मरम्मत का काम चलने के कारण इस बार परंपरागत श्री गणेश विसर्जन चल समारोह नादरा बस स्टैंड के बजाय सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू हुआ। इसमें शताधिक मूर्तियां शामिल हुईं। शिव पुत्र पार्वती नंदन के मोहक स्वरूप को निहारने लोग उमड़ पड़े। विसर्जन चल समारोह सेंट्रल लाइब्रेसी से इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जवाहरचौक जुमेराती, सिंधी मार्केट, सोमवारा, मोती मस्जिद, रेत घाट से होते हुए रानी कमलापति घाट पर पहुंचा। यहां सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रहे। यहां पर चार क्रेन और एक हाइड्रा मौजूद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.