पीएम मोदी से जलते हैं ऑस्ट्रेलियाई नेता, 20 हजार की भीड़ भी नहीं जुटा सकते... संसद में विपक्षी नेता का तंज

Updated on 27-05-2023 07:10 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता पीटर डटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राजनेता पीएम मोदी के जलते हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कोई भी दुनिया के दूसरे कोने में 20000 लोगों को इकट्ठा करने और उनसे 'मोदी-मोदी' के जैसे नारे लगवाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भारतीय समुदाय के काम की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि वह आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के उनके देश का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने अपनी पार्टी के सरकार के वक्त भारत के साथ मजबूत संबंधों का भी हवाला दिया और वर्तमान सरकार से उस राह पर चलने का अनुरोध किया।

पीटर डटन ने पीएम मोदी की तारीफ की


ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डटन ने कहा कि बुधवार को एक असाधाराण घटना हुई। उन्होंने कहा कि वहां राजनीति के दोनों पक्षों से बहुत सारे लोग उपस्थित थे, लेकिन मैंने आज प्रधानमंत्री से कहा कि पिछली रात वहां हर राजनेता इस तथ्य से जल रहा था कि वह (पीएम मोदी) दुनिया के दूसरे साइड में 20000 लोगों को इकट्ठा करने और उससे अपने उपनाम की नारे लगवाने में सक्षम थे। खासकर यह लेबर पार्टी के नेताओं में था। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि यह एक असाधारण घटना थी और मैं वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी में भारतीय समुदाय के काम की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करने में शामिल हुए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर भी बोले डटन

भारत के साथ संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध काफी असाधारण और मजबूत थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और डैन टीन सहित फ्रंट बेंच पर कई लोगों के काम को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने भारत के साथ व्यापार पर बहुत अच्छा काम किया है। इसके लिए उन्होंने पुरानी सरकारों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं गुरुवार को सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी से मिला था। यह एक बहुत ही सौहार्दपूर्ण और आकर्षक चर्चा थी और जिन व्यापक विषयों पर हमने चर्चा की, वे संबंधों में द्विदलीय समर्थन का संकेत देते हैं।

पीएम मोदी ने की थी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिडनी यात्रा के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर जोर दिया, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंधों की नींव है। पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को 3C- कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी से संबोधित किया। ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास के पीछे एक ताकत के रूप में श्रेय दिया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सिडनी में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.