ऑस्ट्रेलियाई लेखिका बोली- एअर इंडिया की फ्लाइट सबसे घटिया

Updated on 22-12-2023 01:37 PM

ऑस्ट्रेलिया की एक लेखिका शैरेल कुक ने कहा है कि एअर इंडिया अब तक उनके जीवन की सबसे बुरी फ्लाइट रही है। मुंबई में रह रहीं शैरेल ने हाल ही में मेलबर्न के लिए फ्लाइट बुक की थी। इस यात्रा के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपना अनुभव साझा किया। शैरेल ने कहा- मुझे यात्रा से पहले कई लोगों ने चेताया था, लेकिन मैंने फिर भी इसी एयरलाइन को चुना।

शैरेल ने अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा- ये शुरुआत से आखिर तक अब तक की सबसे बुरी फ्लाइट थी। पहले चेक-इन काउंटर पर मुझे 2 घंटे के लिए लाइन में इंतजार करना पड़ा। फिर रनवे पर एक घंटे तक बिना किसी अपडेट के फ्लाइट को रोककर रखा। जब आखिरकार फ्लाइट रवाना हुई तो नाश्ते के बाद शराब पीने के लिए दी गई।

लेखिका बोली- फ्लाइट बहुत पुरानी थी
शैरेल ने आगे लिखा- यात्रा शुरू होने पर नाश्ते के साथ शराब नहीं मिली। मांगने पर भी पसंद की वाइन मौजूद नहीं थी। फिर नाश्ते और लंच के बीच में शराब परोसी। नॉन वेज खाना सिर्फ उन लोगों के लिए था, जिन्होंने पहले से ऑर्डर किया था। एअर इंडिया की फ्लाइट बहुत ही पुरानी थी।

शैरेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में एंटरटेनमेंट की सुविधा होती है। इसके लिए सामने वाली सीट के बैक पर स्क्रीन लगी होती है। लेकिन एअर इंडिया की फ्लाइट में ये स्क्रीन काम नहीं कर रही। हालांकि, शैरेल के मुताबिक, फ्लाइट में सीट बहुत ही आरामदायक थी। लेखिका ने बताया कि फ्लाइट मेलबर्न में आधा घंटा देरी से पहुंची। फिर यहां भी रनवे पर करीब 20 मिनट तक रोककर रखा गया।

फ्लाइट की सर्विस भी बेकार, बार-बार दोहरानी पड़ रही थी बात
इस दौरान पैसेंजर्स की मौजूदगी में ही फ्लाइट में कीड़ों को मारने के लिए स्प्रे किया गया। शैरेल ने बताया कि फ्लाइट के कर्मचारियों की सर्विस भी बिल्कुल अच्छी नहीं थी। पैसेंजर्स को अपनी बात बार-बार दोहरानी पड़ रही थी। शैरेल के पोस्ट के बाद एअर इंडिया का जवाब भी सामने आया है। कंपनी ने लेखिका से माफी मांगते हुए, फीडबैक के लिए धन्यवाद कहा।

उन्होंने लिखा- हमें खेद है कि हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हमारे लिए पैसेंजर्स के फीडबैक बेहद अहम हैं। हम इन कमियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही आपको हुई दिक्कतों के लिए आपसे बात करना चाहेंगे। शैरेल के पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी एअर इंडिया की फ्लाइट में अपने खराब अनुभवों को साधा किया।

बता दें कि शैरेल कुक अमेरिका के विक्टोरिया काउंटी में पली-बढ़ी हैं। ग्रैजुएशन के बाद वो मेलबर्न शिफ्ट हो गईं। यहां कुछ समय काम करने के बाद वो अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़ गईं। वो इस कंपनी के लिए भारत के ट्रैवल से जुड़े ब्लॉग लिखने लगीं। शैरेल अब मुंबई में रहती हैं। यहां से वो भारत में अपने जीवन पर भी एक ब्लॉग चलाती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.