सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 'इंडियन आइडल सीज़न 13' के 'द ड्रीम फिनाले' में अयोध्या के ऋषि सिंह बने विनर

Updated on 04-04-2023 12:00 AM

मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो, 'इंडियन आइडलका 13वां सीज़न बड़ा बेमिसाल रहा! ऑडिशन से लेकर फिनाले में पहुंचने तकटॉप 6 फाइनलिस्ट्स - ऋषि सिंहबिदिप्ता चक्रवर्तीचिराग कोतवालसोनाक्षी करशिवम सिंह और देबोस्मिता रॉय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जज हिमेश रेशमियानेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी की सलाह पर अमल करते हुए इन फाइनलिस्ट्स ने शो में अपने कौशल को निखारा और 2 अप्रैल को प्रसारित हुए 'द ड्रीम फिनालेके दौरान अपना सबकुछ झोंक दिया। लेकिन अयोध्या के ऋषि सिंह ने अपनी अभूतपूर्व गायन प्रतिभा से भारत का दिल जीत लिया और इस सीज़न के विजेता के रूप में प्रतिष्ठित इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी हासिल कर ली।

ऋषि सिंह को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 25 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया और उनके इस मुश्किल सफर को सम्मानित करते हुएमारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेडजो शो में को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर हैने भी उन्हें ब्रांड न्यू 'हॉट एंड टेकी ब्रेज़ाभेंट की। 'ड्रीम पुरस्कारके रूप में विजेता। टॉप  6 फाइनलिस्ट्स में सेदेबोस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल को क्रमशः फर्स्ट और सेकंड रनर-अप घोषित किया गया और दोनों को एक-एक ट्रॉफी और 5-5 लाख रुपए का चेक दिया गया। थर्ड एवं फोर्थ रनर अप बिदिप्ता चक्रवर्ती और शिवम सिंह को 3-3 लाख रुपए का चेक दिया गया। सभी 6 फाइनलिस्ट्स को एलोइस हेयर रिमूवल क्रीम की तरफ से 1-1 लाख रुपए का चेक भी मिलाऔर कोलगेटडेनवर डिओडोरेंट्स और पतंजलि केश कांति के ओर से गिफ्ट हैम्पर्स भी दिए गए।

अयोध्या में ऑन-ग्राउंड ऑडिशन्स से लेकर 'सपनों के शहरमुंबई पहुंचने तकऋषि सिंह ने हर परफॉर्मेंस में खुद को पहले से बेहतर बनाया। उनका मानना है कि नंबर वन बनने के लिए बहुत प्रैक्टिस और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। ऑडिशन राउंड के दौरान जजों से स्टैंडिंग ओवेशन हासिल करने से लेकर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से तारीफ पाने और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा फॉलो किए जाने तकऋषि ने एक लंबा सफर तय किया है। हाल ही में ऋतिक रोशन के एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए राकेश रोशन ने उन्हें प्लेबैक सिंगिंग का मौका देने की पेशकश की थी। म्यूज़िक इंडस्ट्री के दिग्गजों के सामने परफॉर्म करना हो या भारत की सबसे बड़ी हस्तियों की सेवा करना होऋषि सिंह को एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद है।

एक मंच के रूप में इंडियन आइडल ने भारत को सफलतापूर्वक कुछ बेस्ट प्लेबैक सिंगर्स दिए हैं और यह हर सीज़न में मनोरंजन के स्तर को ऊपर उठा रहा है। हफ्तों तक चले जबर्दस्त ऑडिशनगाला राउंड्स और मनोरंजक परफॉर्मेंस के बाद - द ड्रीम फिनाले एक शानदार ईवेंट थाजिसमें ऋषि सिंह अगले इंडियन आइडल के रूप में विजयी हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.