आयरा-नुपुर उदयपुर में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग 13 जनवरी को मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Updated on 05-01-2024 02:45 PM

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में आयरा और नुपुर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन किया जाएगा।

बता दें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और कई बॉलीवुड स्टार्स रिसेप्शन में शामिल होंगे। आयरा खान और नुपुर शिखरे 6 जनवरी से 8 जनवरी तक उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद, 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन किया जाएगा।

आयरा और नुपुर का रिसेप्शन बहुत ग्रैंड होने वाला है। ये फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रात 8 बजे से होगा। जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के फेमस BKC इलाके में है। यहां जिस बॉलरूम को इस फंक्शन के लिए बुक किया गया है, वहां 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर है। यह थर्ड फ्लोर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

बॉलीवुड के ये सेलेब्स होंगे शामिल

कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड और कई पॉलिटिशियन को बुलाया गया है। रिसेप्शन के लिए गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, राजकुमार हिरानी, ​​आशुतोष गोवारिकर, जूही चावला, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा और भी कई नाम शामिल हो सकते हैं। बता दें केवल बॉलीवुड के ही नहीं आयरा के रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी दिखाई देंगे।

3 जनवरी को आयरा की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी मौजूद थे और आमिर खान उनका स्वागत करते नजर आए। माना जा सकता है कि दोनों रिसेप्शन में भी नजर आएंगे।

दौड़कर अपनी ही शादी में पहुंचे नुपुर शिखरे

अपनी ही शादी में नुपुर शिखरे अपने घर से वेडिंग वेन्यू तक दौड़कर पहुंचे। उन्होंने अपनी ही बारात में ढ़ोल बजाया और डांस भी किया। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके नुपुर और आयरा ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ हो गए।

आयरा ने नुपुर को नहाने के लिए कहा

ऐसे ही एक वीडियो में आयरा स्टेज पर नुपुर से मजाक करती नजर आ रही हैं। रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद उन्होंने मेहमानों के सामने ही नुपुर से कहा कि अब जाओ और शॉवर करो.. गुड बाय..। कपल के फनी इंट्रैक्शन का वीडियो खूब वायरल हुआ।

बता दें कि नुपुर ने जिम के कपड़ों में ही अपनी शादी की सारी औपचारिकताएं पूरी की थी। इसके बाद वो तैयार होकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में आए और फिर मीडिया से मुखातिब हुए।

कौन हैं नुपुर शिखरे

17 अक्टूबर 1985 को जन्में नुपुर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है, जहां उनकी मां एक डांस टीचर हुआ करती थीं। नुपुर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपुर, आयरा के फिटनेस ट्रेनर थे। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद नवंबर 2022 में नुपुर ने एक ईवेंट के दौरान आयरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। अब कपल ने 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.