आजम आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

Updated on 17-04-2022 07:34 PM

शाहीन गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचे , हेजलवुड तीसरे नंबर पर खिसके पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं पिछले साल के आईसीसीपुरुष टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर' रहे पाक  विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक पायदान नीचे आकर तीसरे नंबर पर फिसल गये हैं।

वहीं पाक के ही तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गये हैं। शाहीन 634 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शाहीन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में 21 रन देकर दो विकेट लिए थे।

वहीं इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एक स्थान नीचे खिसक कर तीसरें नंबर पर गए हैं। हेजलवुड पाक के खिलाफ हुए एकमात्र टी20 मैच से बाहर थे। इंग्लैंड के ही लेग स्पिनर आदिल राशिद लाभ के साथ ही दूसरे नंबर पर गए हैं।

वहीं नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी पीएनजी और मलेशिया के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर आये हैं। सीरीज के फाइनल में नाबाद 54 रन और 18 रन पर चार विकेट लेने वाले दीपेंद्र ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 13 स्थानों की छलांग लगायी है। इसी के साथ ही वह 38वें, गेंदबाजी रैंकिंग में 47 स्थानों के लाभ से 135वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 10 स्थानों की छलांग से 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में ही नामीबिया के जेजे स्मिट को छह स्थानों का फायदा हुआ है और वह नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में 35 गेंदों पर 71 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा  हैट्रिक समेत 10 रन पर छह विकेट लिए थे। दूसरी ओर टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को लाभ हुआ है।

बंगलादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने के कारण केशव गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थानों की छलांग लगाकर 21वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 13वें स्थान पर गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के ही साइमन हार्मर भी 13 विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थानों की छलांग लगाकर 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.