अजहरुद्दीन ने पंड्या की गेंदबाजी पर संशय जताया

Updated on 05-06-2022 08:27 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी पर उन्हें अभी भी संदेह है। अजहर ने कहा, ‘ पंड्या में क्षमता है उन्होंने भारतीय टीम के लिए पहले भी अच्छा किया है पर लेकिन चोट के कारण वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अब उन्होंने वापसी की है। वह अपने कोटे के चार ओवर भी पूरे कर रहे हैं पर क्या वह आगे भी इसी तरह से गेंदबाजी कर पाएंगे यह अभी देखना होगा? हम यह भी चाहेंगे कि वह गेंदबाजी जारी रखें, क्योंकि वह एक ऑलराउंडर हैं।


पंड्या ने चोट से उबरकर आईपीएल में शानदार वापसी की है पर इसके बाद भी उनकी गेंदबाजी को लेकर संशय बना हुआ था कि वह आईपीएल में गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। पिछले साल टी20 विश्व कप में हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। तब वह बल्लेबाजी में भी विफल रहे थे। वहीं आईपीएल के 15वें सत्र की शुरुआत में हार्दिक ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की।

इस दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने गेंदबाजी से दूरी भी बनायी जिसके कारण उनकी फिटनेस पर संदेह बन रहा था पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में हार्दिक ने तीन विकेट लेने के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी कर सभी प्रकार की अटकलों पर विराम लगा दिया। अजहर ने कहा, ‘ आईपीएल के फाइनल में उन्होंने गेम को पूरी तरह से बदलदिया था। वह एक अच्छी प्रतिभा हैं पर उन्हें निरंतरता बनाये रखनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.