पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व भी छीनना चाहती है, भाजपा कांग्रेस

Updated on 28-12-2021 06:36 PM

भोपाल। राजनैतिक पार्टिया भाजपा और कांगेस शासकीय सेवाओ में पिछड़ा वर्ग को पूरा 14 प्रतिशत आरक्षण नही दे पाए ओर अब उनका राजनैतिक प्रतिनिधित्व भी छीनना चाहही है। वही देश-प्रदेश मे ओमिक्रोन संक्रमण को रोक पाने के सीधे जिम्मेदार ज्योतिरादिस्य सिंधिया है। यह आरोप समाजवादी पार्टी मप्र युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यश भारतीय ने एक प्रैस वार्ता मे लगाये। उन्होने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनो पिछड़ा वर्ग के हितैषी होने के दावे करते हुए रोज़ नए नए ब्यान दे रहे है, जबकि हक्कीत ये है

 कि भाजपा और कांग्रेस दोनो ही शासकीय सेवाओ में ओबीसी की 14 प्रतिशत भर्ती भी नही कर पाए अब 27 प्रतिशत आरक्षण के नाम से धोखा दे रहे है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के बैकलॉग पदों को भरने के लिए सितंबर 2002 विशेष भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। तब से ही इसकी अवधि प्रति वर्ष बढ़ाई जाती रही है। शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में बैकलॉग की स्थिति को समाप्त करने के लिए सभी विभागों को रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए गए थे।

 तब लगभग 18 हजार पद चिन्हित किए गए थे। उनका कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2005 में पिछड़ा वर्ग को विशेष भर्ती अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया था। प्रदेश में बैकलॉग सहित एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया नहीं होने की वजह से रिक्त पदों की संख्या बढ़ी है। इसमें स्वस्थ्य,स्कूल शिक्षा, गृह और राजस्व विभागों में रिक्त पदों की संख्या अधिक है। सर्वाधिक 14 हजार 349 पद स्वास्थ्य विभाग में रिक्त हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार 345, गृह में सात हजार 661, वन में सात हजार 425, अनुसूचित जनजाति में छह हजार पांच सौ, राजस्व में पांच हजार और कृषि में ढाई हजार पद रिक्त हैं। अन्य विभागों में 35 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। पंचायत चुनाव में लगातार देर किया जाना इसका संकेत है, कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास में रुचि नही रखती है। ओर नरोत्तम मिश्रा को कोविड की याद आई है, लेकिन जब स्वयं मास्क नही लगाते या उनकी पार्टी के जो प्रदेशभर में कार्यक्रम होते है, उनको कभी रोकने के प्रयास नही करते ये बताता है, कि सरकार कितनी गैर जिम्मेदार है।

 यश भारतीय ने प्रैस वार्ता मे यह भी कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने लोकसभा में आगाह किया था, कि "विदेश से आने वाली बीमारी को हवाई अड्डे पर ही रोकने की जरूरत है, यदि ये ट्रैन के माध्यम से देश मे फैली तो परिणाम बहुत भयंकर होंगे। लेकिन सरकार से ये तीसरी बार चूक हुई है, हवाई जहाज से आने वाली बीमारी को तीसरी बार फिर हवाई अड्डे तक नही रोक पाई भाजपा सरकार। ये नाकामी है, केंद्र सरकार और उसके उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जो तमाम खोखले दावे ही करते रहे उनके सारे दावे हवा हवाई साबित हुए है, और मप्र में भी ओमिक्रोन का संक्रमण चुका है। उनका आरोप है कि अस्पताल अभी भी तैयार नही है, अधूरी तैयारियों के बीच हमारे स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की बाज़ी लगाकर डटे रहते है। सपा नेता ने अंत मे कहा कि उनकी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है, ओर समय मिलने पर उन्हें मप्र में ओबीसी विषय पर अवगत कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.