ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' को नहीं मिली बंपर ओप‍निंग, जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई

Updated on 11-04-2024 02:57 PM
ईद के मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में सुबह के शोज में ठीक-ठाक संख्‍या में दर्शक पहुंचे हैं। स‍िनेमाघरों में 10-15% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। हालांकि, ईद की छुट्टी के कारण दोपहर, शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्‍या बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है। सच यही है कि रिलीज से पहले अली अब्‍बास जफर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म वह हाइप नहीं बना पाई, जिससे बंपर कमाई हो सके। इसका असर एडवांस बुकिंग पर भी दिखा है, जो औसत से भी कम है। हालांकि, एडवांस बुकिंग में आख‍िरी दिन बुधवार को जबरदस्‍त तेजी देखी गई। लेकिन जाहिर तौर पर सारा दारोमदार अब ईद की छुट्टी और स्‍पॉट बुकिंग पर है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, दोनों ही एक्‍टर्स की पिछली फिल्‍में लगातार फ्लॉप हुई हैं। ऐसे में दोनों के लिए यह फिल्‍म बड़ा महत्‍व रखती हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ मिलाकर 'बड़े मियां छोटे मियां' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 4.81 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिलचस्‍प है कि बुधवार दोपहर तक इसने एडवांस बुकिंग से महज 1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि आधी रात तक इसके 3 करोड़ रुपये से अध‍िक के टिकट्स बिके हैं।

पहले दिन 'मैदान' से अध‍िक कमाएगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

बॉक्‍स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' की टक्‍कर अजय देवगन की 'मैदान' से है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि एक्‍शन जॉनर और अक्षय-टाइगर की डबल फैन फॉलोइंग के कारण 'बड़े मियां छोटे मियां' कमाई की रेस में आगे निकल जाएगी। दोनों ही फिल्‍में पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थीं, लेकिन ईद की छुट्टी का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे 11 अप्रैल को रिलीज किया गया है।

350 करोड़ के बजट में बनी है फिल्‍म

फिल्‍म देख रहे दर्शकों और समीक्षकों ने इसे मिला-जुला रेस्‍पॉन्‍स दिया है। यह मेकर्स के लिए चिंता की बात है। ऐसा इसलिए कि ओपनिंग डे पर भले ही यह फिल्‍म अच्‍छी कमाई कर ले, लेकिन आगे का रास्‍ता वर्ड ऑफ माउथ पर ही टिका है। फिल्‍म का बजट 350 करोड़ रुपये का है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए भी काफी ऊंची छलांग और तेज रफ्तार से कमाई करनी होगी।

पहले दिन कितना कमाएगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

'बड़े म‍ियां छोटे मियां' देशभर में 2500 के करीब स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। कम एडवांस बुकिंग और फिल्‍म को मिल रहे रेस्‍पॉन्‍स को देखकर यही लग रहा है कि यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर 18-20 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। पहले दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग और ईद की छुट्टी के कारण नैया पार तो लग जाएगी, लेकिन असली चिंता आगे की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.