बाग प्रिंट्स के रिटेल स्टोर संस्कृति का इंदौर में शुभारम्भ

Updated on 16-10-2024 04:33 PM

इंदौर: इंदौर में हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्त्र पसंद करने वालों के लिए एक नया पड़ाव जुड़ गया है। प्रसिद्ध खत्री परिवार, जो तीन पीढ़ियों से बाग प्रिंट के निर्माण में जुड़ा हुआ है, ने इंदौर में अपना पहला रिटेल स्टोर 'संस्कृति' खोला है। यह स्टोर बाग प्रिंट के साथ-साथ अन्य पारंपरिक वस्त्रों जैसे महेश्वरी, चंदेरी और शिफान भी उपलब्ध कराएगा।

इस स्टोर की सबसे खास बात यह है कि यहां बाग प्रिंट की निर्माण इकाई से सीधे उत्पाद उपलब्ध होंगे। समय समय पर यहां बाग प्रिंटिंग का लाइव डेमो भी देखने को मिलेगा, जिससे लोग इस कला के बारे में और अधिक जान सकेंगे।

बाग प्रिंट के मास्टर कारीगर इदरिस खत्री ने कहा कि  "बाग प्रिंटस की पहचान पूरी दुनिया में है और लोग इन कपड़ों को बहुत पसंद करते हैं, बरसों से देश और दुनिया भर से इनके चाहने वाले इंदौर से करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय करके बाग आकर खरीदी करते हैं। इनकी लोकप्रियता को देखते हुए हमारी बहुत लंबे अरसे से इच्छा थी कि हम इंदौर में एक आउट्लेट खोलें, संस्कृति से जुड़ना हमारे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। मुझे उम्मीद है कि लोग हमारे स्टोर में आकर बाग प्रिंट की खूबसूरती को महसूस करेंगे।"

संचालक दिनेश नागर ने कहा कि, हम इंदौर के लोगों के लिए पारंपरिक वस्त्रों को खरीदने का एक बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं और इस स्टोर को खोलने के लिए बहुत मेहनत की है। हम अपनी पहचान बाग प्रिंट से बनाना चाहेंगे, साथ ही चुनिंदा महेश्वरी, चंदेरी, शिफान की साड़ियां, दुपट्टे, सूट, चादरें और ड्रेस मटेरियल भी मिलेंगे।

रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर, हैंडलूम एंड हैन्डीक्राफ्टस् प्रदीप पाटनी का कहना है कि, "हमने तीन साल पहले महालक्ष्मी नगर, इंदौर में परम्परागत परिधान का एक आउट्लेट 'संस्कृति' शुरू किया था और वहाँ हस्तशिल्प पसंद करने वाले ग्राहकों से मिले रिस्पान्स से उत्साहित होकर हमने शहर के बीच एक रिटेल आउटलेट खोलने का यह प्रयास किया है, हम चाहते हैं कि इंदौर के लोग बाग प्रिंट जैसे पारंपरिक वस्त्रों से जुड़ें और इनका महत्व समझें। हमारी कोशिश है कि हम बाग प्रिंट को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाएं। हम कोशिश करेंगे कि यह स्टोर एक रिटेल आउटलेट से बढ़कर कपड़े और हस्तशिल्प से जुड़ी पारंपरिक कलाओं को भी बढ़ावा देने का काम करे।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.