दूसरे दिन संभलती दिखी 'बंदा सिंह चौधरी' तो 'वेनम 3' ने कर दिया कमाल, किया इतना कलेक्शन

Updated on 27-10-2024 03:15 PM
'मुंज्या' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रौनक आ गई थी। झमाझम नोटों की बारिश से बॉक्स ऑफिस तो दर्शकों से थिएटर्स गुलजार हो गए थे, पर अब एक बार फिर सुस्ती छा गई है। पिछले दो महीनों में रिलीज हुई एक फिल्म 'स्त्री 2' जैसा कमाल नहीं दिखा सकी। आलिया भट्ट की 'जिगरा' से लेकर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बुरी तरह पिट गईं। और अब इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं- 'बंदा सिंह चौधरी' और 'वेनम 3', उनका भी हाल बुरा है। हालांकि, 'वेनम 3' फिर भी भारत में अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Bandaa Singh Chaudhary में मेहर विज और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को कुछ खास प्रमोट नहीं किया गया था। इसे लेकर कुछ खास बज़ भी नहीं था। शायद यही वजह रही कि इसे देखने थिएटर्स में बस नाममात्र दर्शक ही पहुंचे। वहीं 'वेनम 3' की तीसरे दिन कमाई बढ़ गई। आइए बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

'बंदा सिंह चौधरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 2


सबसे पहले बात 'बंदा सिंह चौधरी की'। 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध के बाद पंजाब में जो हालात पैदा हुए थे, यह फिल्म उस पर आधारित है। इसे अभिषेक सक्सेना ने डायरेक्ट किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंदा सिंह चौधरी ने बहुत ही फुस्स ओपनिंग की थी। पहले दिन इसने सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए।

दूसरे दिन बढ़ी 'बंदा सिंह चौधरी की कमाई'


हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई थोड़ी सी बढ़ी है। दूसरे दिन 'बंदा सिंह चौधरी' ने 27 लाख रुपये कमाए। लेकिन दो दिन में यह सिर्फ 42 लाख रुपये ही कमा पाई है। यह एक करोड़ के आंकड़े से भी काफी पीछे रह गई।

'वेनम: द लास्‍ट डांस' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3


'वेनम 3' यानी 'वेनम: द लास्ट डांस' के कलेक्शन की बात करें, तो 24 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। टॉम हार्डी स्टारर इस फिल्म की कहानी मार्वल कॉमिक्स के किरदार वेनम पर आधारित है और यह 'वेनम ट्रिलॉजी' की आखिरी फिल्म है। ओपनिंग डे पर इसने 4.65 करोड़ कमाए थे, पर दूसरे दिन इसने 61.29% की बढ़त दिखाई।

तीसरे दिन किया कमाल


हालांकि, तीसरे दिन 'वेनम 3' ने कमाल कर दिया। इसने 9.50 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 21.65 करोड़ हो चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.