बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना का अमेरिका पर बड़ा हमला, देश में सरकार गिराने की साजिश का लगाया आरोप

Updated on 11-04-2023 09:20 PM
ढाका: बांग्‍लादेश की संसद में प्रधानमंत्री शेख हसीना के तल्‍ख तेवर देखने को मिले। इस दौरान उन्‍होंने न सिर्फ एक अखबार बल्कि अमेरिका तक पर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया। हसीना ने कहा कि कल तक जो भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बात करते थे आज वही इसका समर्थन करने वालों के पक्ष में खड़े हैं। संसद के सत्र के दौरान हसीना के तेवर देखने वाले थे। उन्‍होंने इस सत्र में अमेरिका पर जमकर भड़ास निकाली और साथ ही भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर विप‍क्ष को जमकर सुनाया। हसीना ने अपने संबोधन में बांग्‍लादेश के अखबार प्रोथोम एलो का जिक्र किया। उनका कहना था कि यह अखबार किसी बच्‍चे को भी 10 टका देकर उससे देश की स्थिति पर झूठ बुलवाता है और फिर उसी झूठ को प्रमुखता से छापता है।
अखबार पर बड़ा आरोप
हसीना के शब्‍दों में, 'एक सात साल के बच्‍चे को 10 टका दिया जाता है और उससे गलत बयान लिए जाते हैं। वह बच्‍चा पैसा मिलने के बाद कहता है कि उसे मीट और चावल सुनिश्चित करने के लिए आजादी चाहिए।' अखबार इसके शब्‍दों को छापता है और प्रोथोम एलो अंधेरे में गलत काम करता है। हसीना के इस बयान पर सांसदों ने टेबल बजाकर उनका जोश बढ़ाया। हसीना ने इस अखबार को अवामी लीग, लोकतंत्र और देश की जनता का दुश्‍मन करार दिया। हसीना की मानें तो ये लोग देश में कभी स्थिरता नहीं चाहते हैं। उनका कहना था कि जब साल 2007 में देश में आपातकाल लगा तो ये लोग काफी खुश थे। इस आपातकाल के बाद ये लोग अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने में लग गए।
अमेरिका नहीं करता लोकतंत्र का सम्‍मान
इसके बाद पीएम ने अमेरिका का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि इस अखबार को ऐसे लोगों का समर्थन मिला है जो कर्ज को आधार बनाकर अपने हित साधना चाहते हैं। यह वह शख्‍स है जो अमेरिका का करीबी है। हसीना का कहना था कि अमेरिका ने कभी भी सवाल नहीं किया कि कैसे ग्रामीन बैंक का एमडी कानूनी तौर पर सामाजिक व्‍यवसाय से जुड़े संगठन को आगे बढ़ाता रहा और उसने मिलियन डॉलर्स कमा लिए। कभी भी अमेरिका ने इस पैसे का स्‍त्रोत जानने की जहमत नहीं उठाई। हसीना ने कहा कि अमेरिका अटलांटिक के बाहर कभी भी लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन नहीं करता है। दूसरे देशों की बात जब होती है तब उसकी लोकतंत्र की परिभाषा बदल जाती है। उन्‍होंने अपना पुराना सवाल भी दोहराया और कहा कि आखिर अमेरिका क्‍यों एक सैन्य तानाशाह का समर्थन कर रहा है?
मुस्लिम देशों के खिलाफ साजिश
अमेरिका लोकतंत्र पर बांग्लादेश को भाषण तो देता है लेकिन अपन देश में क्या स्थिति है, इसे नजरअंदाज कर जाता है। इसके बाद हसीना ने कहा, 'अमेरिका किसी भी देश में सरकार को गिराने की शक्ति रखता है और विशेष रूप से मुस्लिम देश में जो इस समय कठिन समय का अनुभव कर रहे हैं।' काफी कड़े शब्‍दों का प्रयोग करते हुए हसीना ने कहा कि अमेरिका लोकतंत्र को खत्म करके ऐसी सरकार लाने की कोशिशे कर रहा है जिसका लोकतांत्रिक अस्तित्व ही न हो। यह एक अलोकतांत्रिक कदम होगा और इसमें देश के कुछ बुद्धिजीवी भी अमेरिका का समर्थन कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.