अफगानिस्तान पर 88 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

Updated on 26-02-2022 08:34 PM

चटगांव बांग्लादेशी खिलाड़ी लिटन दास के सैकड़े जड़ने के साथ ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उसने अफगानिस्तान पर 88 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की श्रंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

लिटन ने 126 गेंद में 136 रन की शतकीय पारी के दौरान 16 चौके और 2 छक्के जमाए जिससे बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 306 रन का स्कोर बनाया जो अफगानिस्तान के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी अनुशासित गेंदबाजी से अफगानिस्तान को 45.1 ओवर में 218 रन पर समेट दिया। लिटन का मुश्फिकुर रहीम (86 रन) ने पूरा साथ दिया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी निभाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। बांग्लादेश ने पहला मैच 4 विकेट से जीता था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद बांग्लादेश ने हालांकि कप्तान तमिम इकबाल का विकेट जल्दी गंवा दिया। लिटन शुरू में थोड़े नर्वस दिख रहे थे लेकिन शाकिब अल हसन ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिससे रन जुड़ते रहे।

लेग स्पिनर राशिद खान ने शाकिब (20) को आउट कर बांग्लादेश को झटका दिया। राशिद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी के खिलाफ मुश्किल के बावजूद लिटन और मुश्फिकुर डटे रहे। मुश्फिकुर ने राशिद पर बाउंड्री लगाकर 56 गेंद में अपना 41वां अर्धशतक पूरा किया।

जल्द ही लिटन भी 65 गेंद में 50 रन पर पहुंच गए और इसके बाद उन्होंने रन जोडऩे की गति तेज कर दी। हालांकि इस दौरान उन्हें 87 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला। पर उन्होंने 107 गेंद में 5वां शतक पूरा किया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जदरान 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि सलामी बल्लेबाज रहमत शाह ने 52 रन बनाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई।

 तेज गेंदबाज तास्किन अहमद ने इन दोनों के विकेट झटके और बांग्लादेश जीत के करीब पहुंच गया। नबी ने 32 और राशिद ने तेजी से 29 रन जोड़े लेकिन इससे केवल हार का अंतर कम हुआ। तीसरा और अंतिम वनडे सोमवार को खेला जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.