फ्रीडम ऑफ स्पीच के मुद्दे पर घिरा BBC, स्पोर्ट्स एंकर ने की ब्रिटिश सरकार की आलोचना तो हुई छुट्टी, मचा बवाल

Updated on 12-03-2023 06:13 PM
लंदन : बीबीसी की स्पोर्ट्स सर्विस शनिवार को एक मुसीबत में पड़ गई। तमाम प्रजेंटर्स ने पत्रकार गैरी लाइनकर के समर्थन में बीबीसी पर आने से इनकार कर दिया, जिन्हें सरकार की नई प्रवासन नीति (Migration Policy) की आलोचना करने के बाद निलंबित कर दिया गया था। 62 साल के गैरी ने ट्विटर पर पॉलिसी के लॉन्च में इस्तेमाल की गई भाषा की तुलना 'नाजी जर्मनी' से की थी। बीबीसी ने शुक्रवार को कहा कि 'यह हमारे दिशानिर्देशों का उल्लंघन' है। ब्रॉडकास्टर ने कहा कि लाइनकर 'मैच ऑफ द डे' शो होस्ट नहीं करेंगे, जब तक वह सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर स्पष्ट स्थिति पर सहमत नहीं हो जाते।

'मैच ऑफ द डे' दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला फुटबॉल टीवी प्रोग्राम है। खबर के अनुसार बीबीसी के इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में होस्ट और को-होस्ट ब्रॉडकास्टर के खिलाफ खड़े हो गए, जिन्होंने शनिवार के शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। मजबूरन टीवी और रेडियो सर्विस को अपने निर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ा। ब्रिटेन के पूर्व फुटबॉलर इयान राइट और एलन शियरर ने ट्वीट किया कि वे 'मैच ऑफ द डे' में शामिल नहीं होंगे।

'फ्रीडम ऑफ स्पीच' पर छिड़ी बहस

राइट ने शनिवार को अपने पॉडकास्ट में कहा कि अगर लाइनकर को 'सही' के लिए बाहर निकाला गया तो वह बीबीसी छोड़ देंगे। बीबीसी के इस फैसले ने 'अभिव्यक्ति की आजादी' पर बहस छेड़ दी है। बड़ी संख्या में राजनेता और हस्तियां विरोध में सामने आ गए हैं। कइयों ने बीबीसी पर कंजरवेटिव सांसदों की मांगों के आगे झुकने का आरोप लगाया है। इस बीच ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि यह विवाद ब्रॉडकास्टर का मामला है, सरकार का नहीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है, मौजूदा विवाद को समय पर हल कर लिया जाएगा।

'हम चीन और उत्तर कोरिया से अलग नहीं'

टीवी होस्ट पियर्स मॉर्गन ने कहा, 'यह बिल्कुल पागलपन है कि ब्रिटेन अब एक ऐसा देश बन गया है जहां एक राय रखने के लिए आपको अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। अगर हम फ्री स्पीच की हिफाजत नहीं कर सकते, चाहें वे ऐसे विचार ही क्यों न हों जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते हैं, तो हम चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों से अलग नहीं हैं।' लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने बीबीसी पर कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों की मांगों के आगे 'झुकने' का आरोप लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.