बर्फ में दब कर 3500 साल पहले ममी बन गया भालू, अब हुए हैरान करने वाले खुलासे, जानें

Updated on 04-03-2023 06:31 PM
मॉस्को: रूस के साइबेरियन पर्माफ्रॉस्ट में साल 2020 में पूरी तरह संरक्षित एक ममीकृत भालू मिला था। लेकिन अब इसे लेकर नया खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने पाया कि पुराने अनुमान से यह ज्यादा युवा है और अलग ही प्रजाति का है। पूर्वी साइबेरियन सागर में स्थित एक दूरस्थ रूसी द्वीप बोल्शॉय लयाखोव्स्की पर हिरन के झुंडों को पकड़ने वालों ने इसे खोजा था। इस भालू को जब उन्होंने पाया तो इसकी त्वचा, फर, दांत, नाक, शरीर का फैट और आंतरिक अंग पूरी तरह से सुरक्षित थे। इसे देख कर पहली नजर में यही लगेगा की भालू जिंदा है। शोधकर्ताओं ने इस भालू नाम बोल्शॉय एथरिकन नदी के नाम पर एथरिकन भालू रखा।

याकुत्स्क में नॉर्थ-ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी (NEFU) में इस भालू के अवशेषों का विश्लेषण किया गया। जब यह भालू पहली बार मिला था तो माना जा रहा था कि ये एक विलुप्त 'गुफा भालू' है। गुफा भालू एक प्राचीन खोई हुई प्रजाति है जो लगभग 11 फीट तक लंबे होते थे। इनका वजन लगभग 1,500 किग्रा होता था और लगभग 22,000 साल पहले ये विलुत्प हो गए थे। माना जा रहा था कि भालू की यह ममी 22,000 से ज्यादा साल पुरानी होगी। लेकिन हाल के अध्ययन में पता चला है कि यह लगभग 3,500 साल पुराना है।

कितना पुराना है भालू

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'भूरे भालू के जीवाश्म पर नॉर्थ-ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और अन्य रूसी शोधकर्ताओं ने शोध किया। आनुवांशिक अध्ययन से इसके उत्तर-पूर्व में भूरे भालू के विकास का पता चला है। वर्तमान में हुए आनुवंशिक अध्ययन और रेडियोकार्बनडेटिंग पहले ही की जा चुकी है, जिसके मुताबिक इसकी उम्र 3,460 वर्ष है।' ये एक मादा भालू है। इसकी लंबाई 1.55 मीटर और वजन 78 किग्रा है।

हुए बड़े खुलासे

NEFU टीम ने इस भालू के शव का परीक्षण किया, जिसमें इस रहस्यमय ममी के बारे में और भी कई खुलासे हुए। परीक्षण में पता चला है कि मौत के समय इसकी उम्र 2-3 साल की रही होगी। यह स्पष्ट नहीं है कि भालू की मौत कैसे हुई लेकिन उसकी ममी दिखाती है कि इसकी रीढ़ की हड्डियों पर चोट लगी हैं, जो संभवतः उसकी मौत का कारण बना होगा। यह भालू इतनी अच्छी तरह संरक्षित था कि इसने जो आखिरी भोजन किया था वह आंशिक रूप से बरकरार था। पता चला है कि भालू कई पौधों और पक्षियों को खाया, जिनके पंख पेट के अंदर थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.