वैलेंटाइन डे से पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बढ़ी कमाई, 'फाइटर' का भी द‍िखा दम

Updated on 14-02-2024 02:08 PM
वैलेंटाइन्‍स डे को लेकर जहां समां रूमानी हो चुका है, वहीं इसका असर बॉक्‍स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मोहब्‍बत के इस खास दिन से ठीक पहले 'तेरी बातों का ऐसा उलझा जिया' की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि बुधवार के लिए एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई। शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म ने रिलीज के 5वें दिन सोमवार से अध‍िक कमाई की है। दूसरी ओर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' 200 करोड़ क्‍लब के एकदम करीब है। जिस वक्‍त आप यह खबर पढ़ रहे हैं, फिल्‍म 200 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर चुकी होगी।
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', एक रोबोट और एक इंसान की प्रेम कहानी है। फिल्‍म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का है। इसके गाने भी पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे में उम्‍मीद के मुताबिक, वैलेंटाइन डे पर यह दर्शकों की पहली पसंद बनती हुई दिख रही है। हालांकि, सबसे दिलचस्‍प बात मंगलवार को हुई है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

अपने पहले सोमवार को जहां इस फिल्‍म ने 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था, वहीं sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इसने 5.48% की बढ़त के साथ 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्‍म ने पांच दिनों में 34.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड फिल्‍म ने 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

मंगलवार शाम से बढ़ी कपल्‍स की भीड़

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के शोज में मंगलवार को औसतन 11.79% सीटों पर दर्शक नजर आए थे। जबकि बुधवार को सुबह के शोज में भी 12% सीटें भरी हुईं नजर आई हैं। जाहिर है, बुधवार को फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी होगी। इस फिल्‍म का बजट 75 करोड़ रुपये है। यह जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, अपने पहले हफ्ते में ही यह अपने आधे बजट से अध‍िक का कारोबार कर लेगी। दूसरे वीकेंड में बिजनस फिर से बढ़ेगा। यानी संकेत यही हैं, यह 2024 में बॉलीवुड की दूसरी 100 करोड़ी फिल्‍म बन सकती है।

बुधवार को 'फाइटर' हो जाएगी 200 करोड़ पार

दूसरी ओर, सिनेमाघरों में 20 दिनों का सफर पूरा कर चुकी 'फाइटर' की रफ्तार काफी धीमी, लेकिन बनी हुई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी इस फिल्‍म ने 1 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की है। वैलेंटाइन डे पर ऋतिक-दीपिका की इस फिल्‍म को भी फायदा मिलेगा, लेकिन यहां भी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बाजी मार ले जाएगी। बहरहाल, 20वें दिन 'फाइटर' ने 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म का देश में टोटल नेट कलेक्‍शन 199.15 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि वर्ल्‍डवाइड सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्‍म ने 333 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

200 करोड़ कमाकर भी हिट नहीं है 'फाइटर'

'फाइटर' की सबसे बड़ी चिंता और समस्‍या यह है कि इसका बजट 250 करोड़ रुपये है। फिल्‍म भले ही देश में 200 करोड़ रुपये कमा चुकी है, लेकिन यह अभी भी 'हिट' नहीं कही जा सकती। वैसे, इस हफ्ते अब कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ऐसे में फिल्‍म के पास मौका है। यदि वह वीकेंड में थोड़ा जोर लगाए और वीकडेज में करोड़ों का कारोबार जारी रखे तो देर-सवेर बजट से आगे निकल जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.