'अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन', नासिक में एक्‍टर से नाराज फैन का वीडियो वायरल

Updated on 24-07-2023 05:46 PM
सिनेमा की दुनिया के सितारों की जगमगाहट उनके फैंस से ही है। ये फैंस ही हैं, जो किसी को रातों-रात स्‍टार बना देते हैं और नाराज होने पर पल में अर्श से फर्श पर ले आते हैं। एक्‍टर्स से फैंस की नाराजगी नई नहीं है। खासकर बीते कुछ साल में एक्‍टर्स के विज्ञापनों पर फैंस की नाराजगी हम देख चुके हैं। तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन करने पर अक्षय कुमार जैसे सितारे को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। अब एक अनोखा विरोध अजय देवगन का हो रहा है। नासिक में एक शख्‍स को स्‍कूटी पर बॉलीवुड के 'सिंघम' के ख‍िलाफ मुहिम छेड़ते हुए देखा गया। इस फैन ने 'अजय देवगन के लिए भीख मांगो' नाम से यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो को नासिक का बतया जा रहा है, जहां एक शख्‍स स्‍कूटी पर बैठ सड़कों पर Ajay Devgn के लिए भीख मांगते हुए नजर आ रहा है। यह व्‍यक्‍त‍ि अजय देवगन के ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करने से नाराज है। उसका कहना है कि एक्‍टर को पैसे की इतनी ही मजबूरी है, तो भीख मांगकर पैसे जोड़ेंगे और एक्‍टर को भेजेंगे। इस अनूठे विरोध प्रदर्शन के लिए उसने स्‍कूटी पर बकायदा स्‍पीकर और प्लेकार्ड लगाए हैं, जिस पर लिखा है, 'अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन!'

'सेलेब्‍स के पास बहुत कुछ है, फिर ऐसा विज्ञापन क्‍यों?'

'मुंबई न्‍यूज' नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस 1 मिनट के वीडियो में वह शख्‍स लाउड स्‍पीकर पर कह रहा है, 'मैं ऑनलाइन गेमिंग और उसके विज्ञापनों का विरोध कर रहा हूं। भगवान की कृपा से इन सेलेब्स के पास बहुत कुछ है और फिर भी वो ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं, जिसका युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है।'

'मैं गांधीगीरी अपनाकर अजय देवगन से कर रहा अनुरोध'

वीडियो में यह शख्‍स आगे कतहता है, 'मैंने फैसला किया है कि मैं इस ‘भीख मांगो आंदोलन’ को चलाऊंगा। पैसे इकट्ठा करने के लिए सड़कों पर भीख मांगूंगा। ये जमा पैसे मैं अजय देवगन को भेजूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि वह ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा न बनें। यदि उनको अधिक पैसे की जरूरत है, तो मैं फिर से उन्‍हें इसी तरह भीख मांगकर रुपये भेजूंगा। लेकिन कृपया वह ऐसे विज्ञापनों को प्रमोट न करें। मैं गांधीगीरी करते हुए उनसे यह अनुरोध कर रहा हूं।'

यूजर्स बोले- अजय देवगन ही नहीं, बहुत से सेलेब्‍स करते हैं ये

इस वीडियो को शेयर करते हुए 'मुंबई न्यूज' के आधिकारिक हैंडल ने कैप्शन में लिखा है, 'नासिक का यह अज्ञात व्यक्ति एक्‍टर अजय देवगन द्वारा ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापनों को बढ़ावा देने से इतना नाराज है कि वह उनके लिए 'भीख' मांग कर रहा है।' इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'बिल्कुल सही तरीका है... सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, मैंने कुछ और सेलिब्रिटीज को भी ऐसा करते देखा। लेकिन हां, कुछ कारणों से अजय देवगन को सभी बुरी आदतें पैदा करने वाली चीजों जैसे गुटखा, जुआ आदि के विज्ञापनों में दिखने का शौक है।'

अजय देवगन के विरोध में उतरे शख्‍स की हो रही तारीफ

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'अच्छी पहल है। सलाम सरजी, कम से कम आप समाज की भलाई के लिए एक कदम आगे तो बढ़े।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'अपनी बात रखने का क्‍या बेहतरीन तरीका है... इस इंसान को बधाई।' एक चौथे यूजर ने लिखा है, 'बहुत अच्छा काम कर रहे हैं भाऊ! मैं भी इन अमीर भिखारियों को कुछ भीख देना चाहूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.