भोजपुरी फिल्म 'लॉटरी' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा, 9 घंटे में ढाई लाख व्यूज, फैंस बोले- ऐसी फिल्मों की जरूरत
Updated on
24-09-2024 05:40 PM
इस वक्त भोजपुरी फिल्म 'लॉटरी' की चर्चा है, जिसका ट्रेलर 24 सितंबर को रिलीज होते ही छा गया है। मात्र 9 घंटे में ही यह ढाई लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। फैंस भी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि धीरू यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बदलकर मानेंगे। धीरू यादव ने ही 'लॉटरी' को डायरेक्ट किया है, जबकि रत्नाकर कुमार प्रोड्यूसर हैं।
Lottery के ट्रेलर में खतरनाक चेज और एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं, जिन्होंने फैंस को मुरीद बना लिया है। माही श्रीवास्तव का खौफनाक और निडर अंदाज हैरान कर रहा है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और रोमांस का भी डोज देखने को मिलने वाला है।
'लॉटरी' का ट्रेलर देख फैंस हैरान, कर रहे तारीफ
'लॉटरी' का ट्रेलर देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'भोजपुरी में ऐसी ही बढ़िया मूवी की जरूरत है।' एक और फैन का कमेंट है, 'लगता है धीरू भाई भोजपुरी इंडस्ट्री को बदलकर मानेंगे।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहल, ऐसी ही फिल्मों की जरूरत है।'
'भोजपुरी सिनेमा में नई लहर लाएगी 'लॉटरी''
'लॉटरी' को लेकर रत्नाकर कुमार ने बताया था कि यह एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ एक नई सोच भी देगी। साथ ही बताया था कि इस फिल्म में उन्होंने कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है। रत्नाकर कुमार ने यह भी कहा था कि 'लॉटरी' भोजपुरी सिनेमा में एक नई लहर की शुरुआत करने की कोशिश करेगी।
'लॉटरी' की कास्ट, बॉलीवुड एक्टर अनिल रस्तोगी भी
'लॉटरी' में बॉलीवुड एक्टर अनिल रस्तोगी, सुकेश आनंद, विनीत वीशा, ओम कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, संध्या सिंह, पप्पू यादव, सोनू कुमार और महेश यादव समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में माही श्रीवास्तव लीड रोल में हैं। सितंबर 2023 में ही उन्होंने 'लॉटरी' के मुहूर्त शूट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…