भोपाल कलेक्टर का 'सिंघम' रूप! कार की बोनट पर चढ़कर संभाला मोर्चा, नाबालिग को अश्लील फोटो भेजने पर गुस्से में था हिंदू समाज

Updated on 13-09-2024 11:56 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह अचानक एक कार की बोनट पर चढ़ गए और माइक उठाकर कुछ बोलते नजर आए। जिसने भी यह नजारा देखा तो वह अचंभित रह गया। आखिर कलेक्टर साहब को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि उन्हें कार के ऊपर चढ़ना पड़ गया।

दरअसल, भोपाल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बैरसिया थाने का घेराव करने पहुंचे थे। वे लोग एक युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिस पर 11वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप है। इसके बाद मामला काफी गरमा गया और थाने के आसपास हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन


प्रदर्शनकारियों की आवाज इतनी तेज थी कि कलेक्टर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। इसके बाद उनके मन में एक उपाय सूझा और वे मौके पर मौजूद एक कार पर चढ़ गए और माइक उठाकर प्रदर्शनकारियों के सामने अपनी बात रखने लगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मौजूद लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग मान गए और अपने-अपने घर शांति के साथ चले गए।

क्या है पूरा मामला?


पुलिस के अनुसार बैरसिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी को वहीं रहने वाला अरमान मंसूरी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजता था और लगातार किशोरी को परेशान कर रहा था। युवक के द्वारा किशोरी को फोटो एडिट करके गंदी फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। तंग आकर किशोरी ने अपने माता-पिता को यह बात बताई और मामला थाने तक पहुंच गया। जैसे ही इस बात की भनक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी वे भी थाना पहुंच गए और आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस कारण भीड़ कहीं अनियंत्रित न हो जाए इसे देखते हुए कलेक्टर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने कार पर चढ़ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.